Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के लिए CM योगी ने खोला खजाना, मिलेगी हर संभव सहायता

बाढ़ प्रभावित पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं । बचाव एवं राहत कार्य के लिए प्रत्येक जनपद में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल पुलिस सहित भारी मात्रा में नाव की व्यवस्था की गई है। यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया।

उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी घटते ही उस क्षेत्र में संक्रामक रोगों के फैलने की प्रबल आशंका होती है। इसके लिए 05 सितम्बर से विशेष स्वच्छता एवं सैनिटाइजर छिड़काव अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए चिकित्सा शिक्षा, ग्राम विकास, स्वास्थ्य विभाग सहित शिक्षा से जुड़े सभी विभाग विशेष अभियान चलाएंगे।

स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधि इस अभियान का नेतृत्व करेंगे। साथ ही साथ मलेरिया, डेंगू, जापानी इंसेफेलाइटिस सहित विभिन्न बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।

CM योगी ने टोक्यो पैरालम्पिक में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दुर्भाग्यवश बाढ़ के पानी में डूबने से या नदी की धारा में बह जाने से आकस्मिक मृत्यु होने पर या फिर किसी हिंसक जानवर के काटने से मृत्यु होने पर पीड़ित परिजनों को तत्काल 04 लाख रुपये की अहेतुक सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही साथ ऐसे लोग जिनके मकान बाढ़ के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

उन्हें 95 हजार रुपये की मकान मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। ऐसे पीड़ित परिवार जिनके मकान नदी की धारा में समा गए हैं। उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना से आच्छादित किया जाएगा।

कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पीड़ित परिवारों को या फिर बटाई पर खेती कर रहे किसानों को 05 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Exit mobile version