Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लेफ्टिनेन्ट कमान्डर योगेश तिवारी को सीएम योगी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

cm yogi

cm yogi expressed grief

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रतापगढ़ निवासी नौसेना के ऑन ड्यूटी लेफ्टिनेन्ट कमान्डर योगेश तिवारी की उत्तराखण्ड राज्य में एक पर्वतारोहण अभियान में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री ने तिवारी के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने योगेश तिवारी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण उनके नाम पर करने की भी घोषणा की है।

लखीमपुर घटना पर सीएम योगी दुख व्यक्त किया, कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

मुख्यमंत्री ने तिवारी के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा  तिवारी के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

Exit mobile version