Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

CM Yogi

CM Yogi

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई, प्रतीक यादव (38) का लखनऊ में निधन हो गया है। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे थे। उन्हें सुबह छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सीएम योगी (CM Yogi) 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि अर्पित की और अंतिम दर्शन किए। इस मौके पर प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव पास में हाथ जोड़े खड़ी नजर आईं।

गमगीन नजर आएअखिलेश यादव

इस मौके पर अखिलेश यादव मौजूद रहे और गमगीन नजर आए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी पार्थिव शव के अंतिम दर्शन किए।

Exit mobile version