• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाबा साहब ने संघर्षों, बुद्धिमत्ता और सूझबूझ से प्राप्त की महानता : योगी

Writer D by Writer D
14/04/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi paid tribute to Baba Ambedkar

CM Yogi paid tribute to Baba Ambedkar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि दबे, कुचले और वंचित वर्ग के लोग अपने सम्मान की लड़ाई और भावी पीढ़ी को उज्ज्वल भविष्य देने के लिए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का स्मरण कर रहे हैं। बड़े घर में पैदा हो करके बड़ा बनना उपलब्धि हो सकती है लेकिन एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर सामाजिक विसंगतियों और कुरीतियों के खिलाफ लड़ते हुए समाज को नई प्रेरणा का केंद्र बिंदु बनाना महानता के शिखर को प्राप्त करने जैसा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को अंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संघर्षों, बुद्धिमत्ता और सूझबूझ से महानता को प्राप्त किया था। उन्होंने संविधान शिल्पी के रूप में पूरे भारत को लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ दुनिया का सिरमौर बनाने का अद्भुत कार्य किया था। साथ ही न्यायसमता और स्वाधीनता की थीम दे करके पूरे भारतवासियों के मन में उत्साह और उमंग का भाव संचालित किया था। उनकी ही देन है कि आज लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों के साथ देश की 140 करोड़ की जनता एक भारत, श्रेष्ठ भारत के रूप में वर्तमान में कार्य कर रही है।

बाबा साहेब के मूल्यों को आत्मसात कर गरीब कल्याणकारी योजनाएं चला रही मोदी सरकार

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में बिना भेदभाव के शासन की योजना का लाभ ‘सबका साथ-सबका विकास’ के भाव के साथ दिया जा रहा है। देश के संविधान में इसे बाबा साहेब द्वारा समतामूलक समाज की स्थापना के संकल्प के रूप में दिया गया था, जिसे भारत सरकार आगे बढ़ा रही है और यह व्यावहारिक धरातल पर नीचे उतरते हुए दिखाई दे रहा है। बाबा साहब के मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में गरीब कल्याणकारी योजनाएं का संचालन कर रहे हैं। इसके जरिये हर गरीब और जरूरतमंद को फ्री में मकान, शौचालय, स्वास्थ्य बीमा, गैस कनेक्शन, राशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

बीजेपी का संकल्प पत्र देश का एंबिशन है, देश का एंबिशन ही मोदी का मिशन है: योगी

हर व्यक्ति को जीवन जीने के लिए बेसिक आवश्यकताओं की पूर्ति जो बाबा साहेब की परिकल्पना थी, उसे मोदी सरकार व्यावहारिक धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। योगी ने कहा कि बाबा साहेब ने वंचित और दलित तबके से शिक्षित बनने की अपील की थी। वह जानते थे कि शिक्षा के जरिये ही अव्यवस्था, असमानता और अराजकता के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा सकती है। उन्होंने जीवन पर्यंत भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता के लिए काम किया। हमें उनके आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करके कार्य करना होगा और विकसित भारत बनाना होगा।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण, विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, अंबेडकर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सरोज आदि मौजूद रहे।

Tags: Ambedkar Jayanticm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

कांग्रेस सरकार की बदमाशों से सांठगांठ थी: सीएम भजनलाल शर्मा

Next Post

मोदी की गारंटी, संकल्प पत्र भारत के भविष्य का सुनहरा रोड मैप: सीएम साय

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
SN Medical College
स्वास्थ्य

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन

05/05/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा, विभाग ने जारी किया अलर्ट

05/05/2026
Next Post
CM Sai

मोदी की गारंटी, संकल्प पत्र भारत के भविष्य का सुनहरा रोड मैप: सीएम साय

यह भी पढ़ें

lalu yadav

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दें दी ये सलाह

02/04/2025
Padmabhushan Ram Sutar

स्टैचू ऑफ यूनिटी बनाने वाले मूर्तिकार के चोरी, 26 लाख कैश लेकर नौकर फरार

11/03/2021
Mosque

नमाज के दौरान मस्जिद में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 लोगों की मौत

20/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version