Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को किया नमन

CM Yogi paid tribute to Hemwati Nandan Bahuguna

CM Yogi paid tribute to Hemwati Nandan Bahuguna

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा (Hemwati Nandan Bahuguna) की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस दौरान योजना भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य लाल जी निर्मल आदि मौजूद रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा (Hemwati Nandan Bahuguna) को याद किया।

महिलाओं पर बर्बर अत्याचार करने वाले तालिबानी प्रवृत्ति को भारत में लागू करना चाहती है कांग्रेस : योगी

सीएम योगी (CM Yogi)  ने लिखा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं उनकी स्मृतियों को नमन।

Exit mobile version