• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सनातन की मजबूत नींव पर आकार ले रहा विकसित भारत : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
05/06/2025
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज के 87वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की मजबूत नींव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प साकार हो रहा है। डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से अयोध्या में त्रेतायुगीन वैभव की वापसी हो रही है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन अत्यंत अभिभूत करने वाला और आनंदमयी है। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे पूज्य महंत नृत्यगोपाल दास जी के जन्मदिवस समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि पूज्य संतों की दिव्य साधना और आशीर्वाद के कारण ही भारत नए भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिना रुके और डिगे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जुटे हैं।

मजबूत और भव्य भारत का निर्माण हो रहा है

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने राम मंदिर आंदोलन और प्राण प्रतिष्ठा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद गत वर्ष 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। आज रामदरबार और राम मंदिर में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य भी पूर्ण हुआ है। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण सनातन धर्म की मजबूत नींव का प्रतीक है। उन्होंने काशी, महाकाल, केदारपुरी और सोमनाथ मंदिरों के सौंदर्यीकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मंदिरों पर सनातन धर्म की मजबूत नींव टिकी है। इस नींव पर मजबूत और भव्य भारत का निर्माण हो रहा है।

माता जानकी के आशीर्वाद से फली फूली है मणिरामदास छावनी की साधना परंपरा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने मणिरामदास छावनी के गौरवशाली इतिहास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 18वीं सदी से 21वीं सदी तक, इस छावनी की 300 वर्षों की कठोर साधना का इतिहास रहा है। साक्षात माता जानकी ने इस परंपरा के संत को दर्शन दिए, जिसके कारण यह परंपरा फली-फूली। उन्होंने कहा कि महंत नृत्यगोपाल दास के नेतृत्व में राम जन्मभूमि आंदोलन को सफलता मिली और आज अयोध्या विश्व की सुंदरतम नगरी के रूप में विकसित हो रही है।

लौट रहा है अयोध्या का त्रेतायुगीन वैभव

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने डबल इंजन सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अयोध्या में त्रेतायुगीन वैभव की वापसी हो रही है। रामायण में वर्णित चौड़ी सड़कों और बाग-उपवनों वाली अयोध्या आज साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं, लेकिन आज श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत होता है। उन्होंने अयोध्या के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि आज सूर्यवंश की राजधानी अयोध्या देश की पहली सोलर सिटी बन चुकी है। राम की पैड़ी पर पहले काई जमी होती थी, लेकिन अब सरयू का जल स्वच्छ रहता है। पांच लाख श्रद्धालु एक साथ राम की पैड़ी में स्नान कर सकते हैं। नया घाट से गुप्तार घाट तक घाटों की नई शृंखला स्थापित हो चुकी है।

मां गंगा हमारी मुक्ति और भुक्ति का कारक हैं

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर बोलते हुए कहा कि आज ही के दिन महाराज भगीरथ की तपस्या के फलस्वरूप देवनदी गंगा धराधाम पर अवतरित हुई थीं। मां गंगा हमारी मुक्ति और भुक्ति का कारक हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि अयोध्या में सरयू के जल को स्वच्छ रखने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अयोध्या के आधुनिक विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन चुका है। माता शबरी के नाम पर भोजनालय, निषादराज के नाम पर यात्री विश्रामालय और महर्षि वशिष्ट, विश्वामित्र व तुलसीदास के मंदिरों का निर्माण हो रहा है।

मानवता के लिए उपकारी हैं गिद्ध

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि राम जन्मभूमि परिसर में सभी दिव्य विभूतियों के विग्रह स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने गिद्धराज जटायू की भव्य मूर्ति के स्थापना का उल्लेख करते हुए कहा कि खानपान और पर्यावरणीय बदलाव के कारण गिद्धों की प्रजातियां समाप्त हो रही हैं। गिद्ध मानवता के लिए उपकारी हैं। माता सीता के अपहरण के समय जटायू ने रावण से लोहा लिया था। इसीलिए राम जन्मभूमि पर उनकी भव्य मूर्ति स्थापित की गई है। उन्होंने गोरखपुर में जटायू संरक्षण केंद्र की स्थापना का भी जिक्र किया।

हनुमानगढ़ी और संतों के योगदान की चर्चा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने हनुमानगढ़ी के सौंदर्यीकरण और हनुमत मंडपम के निर्माण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी आज भव्य रूप ले चुकी है। इसके लिए मंदिर से जुड़े सभी संतों का विशेष आभार। उन्होंने कहा कि पूज्य संतों के आशीर्वाद से अयोध्या में आने वाले सभी श्रद्धालु अपनी धार्मिक पिपासा को शांत कर रहे हैं।

कार्यक्रम में रामकृष्णाचार्य जी महाराज, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, जगद्गुरु सतुआ बाबा स्वामी संतोषाचार्य जी महाराज, स्वामी अनंत देवगिरी जी महाराज सहित कई संतजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags: cm yogi
Previous Post

मुख्यमंत्री ने किया फिल्म ‘‘गौदान की पुकार’’ की शूटिंग का शुभारम्भ

Next Post

पर्यावरण को संरक्षित कर जीवन में आने वाले खतरे को टाला जा सकता है: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Disadvantaged communities are becoming a new force in the rural economy.
उत्तर प्रदेश

मुसहर, वनटांगिया, बुक्सा और बावरिया बने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई ताकत

28/01/2026
The Deputy Governor of Yamanashi Prefecture in Japan met with CM Yogi.
Main Slider

CM योगी से जापान के यामानाशी प्रान्त के उप राज्यपाल ने की भेंट

28/01/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को तबादला राहत, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी

28/01/2026
New record of public service under the leadership of CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी के नेतृत्व में जनसेवा का नया रिकॉर्ड, 484 कैम्पों से 3.89 लाख से अधिक लोग लाभान्वित

28/01/2026
Maulana Mahmood Madani
उत्तर प्रदेश

KGMU से सटी दरगाहों पर एक्शन से महमूद मदनी भड़के, दी ये चेतावनी

28/01/2026
Next Post
AK Sharma

पर्यावरण को संरक्षित कर जीवन में आने वाले खतरे को टाला जा सकता है: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Suddenly a building collapsed, one died

अचानक भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में दबकर एक की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

11/07/2025
Udhayanidhi

‘सनातन धर्म’ पर विवादित टिप्पणी पर घिरे उदयनिधि ने कहा ‘Sorry’ लेकिन…

06/09/2023
Paras Chhabra Mahira Sharma

पारस छाबड़ा ने बताया- हो सकता है माहिरा और मैं अगले गाने में शादी कर लें

14/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version