• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महर्षि वाल्मीकि महापुरुषों के परंपरा के भाग्यविधाता: सीएम योगी

Writer D by Writer D
07/10/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित ‘महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस’ पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्यूपिटर हॉल में मंगलवार को समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सीएम योगी (CM Yogi) ने महर्षि वाल्मीकि का भावपूर्ण स्मरण किया। सीएम योगी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि महापुरुषों के परंपरा के भाग्यविधाता हैं। जब लोक कल्याण के लिए और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए उन्होंने एक प्रश्न देवऋषि नारद से पूछा था कि चरित्र से युक्त कौन ऐसा है, जिसके बारे में मैं कुछ लिख सकूं। वो जानते थे कि चरित्र से युक्त व्यक्ति ही लोक कल्याण का माध्यम बन सकता है। महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण रचा। भगवान राम के चरित्र से परिचय कराया।

श्री राम मंदिर परिसर में जिन सप्तऋषियों की प्रतिमा लग रही है और मंदिर बन चुका है। वहां भगवान वाल्मीकि जी के लिए भी एक मंदिर बना है। हमें इस बारे में पूरे समाज को अवगत कराना चाहिए। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि हर सफाई कर्मचारी व संविदा कर्मचारी को अब पैसा आउटसोर्सिंग कंपनी नहीं देगी बल्कि सरकार का कॉरपोरेशन सीधे उनके अकाउंट में पैसा देगा। स्वच्छता कर्मियों को 5 रुपये लाख का स्वास्थ्य बीमा का कवर भी देंगे।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि वर्ष 2012 में जब समाजवादी पार्टी की सरकार आई थी, तो इन्होंने सामाजिक न्याय के पुरोधाओं के बने हुए स्मारकों को तोड़ने की धमकी दी थी। तब भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि सामाजिक न्याय के पुरोधाओं के स्मारकों को कोई तोड़ेगा, तो उत्तर प्रदेश की जनता उसको तोड़ कर रख देगी। जाति-पाति पूछे नहिं कोई, हरि को भजे सो हरि का होई। यही कार्य आज डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। चरित्र से युक्त व्यक्ति ही लोक-कल्याण और राष्ट्र-कल्याण का माध्यम बन सकता है।

आगे सीएम योगी (CM Yogi) ने विपक्षी दल पर हमला करते हुए कहा, जो लोग श्रीराम को गाली देते हैं, वो भगवान वाल्मीकि का अपमान करते हैं और जो भगवान वाल्मीकि का अपमान करते हैं, वे भगवान श्रीराम का भी अपमान करते हैं। साथ ही यह भी कहा कि अयोध्या में एयरपोर्ट का निर्माण समाजवादी पार्टी ने नहीं किया और जब एयरपोर्ट महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर बना तो समाजवादी पार्टी ने विरोध किया।

आगे सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा,कि देश का पहले इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या में वाल्मीकि जी के नाम पर बना है और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में सप्त ऋषियों में वाल्मीकि जी का भी मंदिर बना है। आगे सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग वोट के लिए जाति का सहारा लेते हैं।

Tags: cm yogi
Previous Post

गुलमर्ग-सोनमर्ग में बर्फबारी, पर्यटकों के खिले चेहरे

Next Post

SMS अस्पताल अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को मुआवजा, जांच समिति का गठन

Writer D

Writer D

Related Posts

road safety
उत्तर प्रदेश

यातायात के ‘रक्षक’ बनेंगे युवा, परिवहन विभाग ने स्काउट्स और एनसीसी कैडेट्स को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर

27/01/2026
Republic Day
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख विद्यालयों में फहरा तिरंगा, 375 शिक्षा रथों से जन-जन तक पहुंचा शिक्षा का संदेश

27/01/2026
Food Safety
उत्तर प्रदेश

श्रद्धालुओं की सहूलियत सीएम योगी की सर्वोच्च प्राथमिकता

27/01/2026
ODOP
उत्तर प्रदेश

यूपी का ओडीओपी मॉडल बना राष्ट्रीय विकास की दिशा तय करने वाला रोडमैप

27/01/2026
CM Vishnudev
राजनीति

आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में भारत का ऐतिहासिक कदम : सीएम

27/01/2026
Next Post
8 killed in SMS Hospital fire accident

SMS अस्पताल अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को मुआवजा, जांच समिति का गठन

यह भी पढ़ें

AK Sharma

वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना प्राचीन काल से ही हमारी जीवन शैली रही: एके शर्मा

17/09/2022
Priyanka

विदेश में होनें के बाद भी प्रियंका को भारत की चिंता सता रही

20/04/2021
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत 11वें स्थान पर,रोहित और अश्विन ने भी चमके

17/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version