• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गौ आधारित प्राकृतिक खेती करें किसान: सीएम योगी

Writer D by Writer D
08/01/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से सबसे अधिक नुकसान धरती और जल का ही हुआ है। धरती माता के साथ खिलवाड़ हर हाल में बंद होना चाहिए। इसके लिए जरूरी है रासायनिक खेती की जगह गौ आधारित प्राकृतिक खेती की जाए। प्राकृतिक खेती से जो उत्पाद आता है, उसकी केमिकल वाली खेती के उत्पाद से तुलना की गई तो पता चला कि गो आधारित प्राकृतिक खेती ज्यादा बेहतर है।

मुख्यमंत्री रविवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के स्वतंत्रता भवन सभागार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी ‘सुफलाम’ को सम्बोधित कर रहे थे। तीन दिवसीय संगोष्ठी में दूसरे दिन शामिल मुख्यमंत्री ने किसानों से गौ आधारित प्राकृतिक खेती करने का आह्वान कर कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार गंभीर है । किसानों को विभिन्न योजनाओं के जरिए लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश में गंगा किनारे के 27 जिलों में प्राकृतिक खेती को बढावा दिया जाएगा। इसके लिए प्राकृतिक परिषद का गठन किया गया है। कृषि विभाग ने भी किसानों की स्थिति सुधारने के लिए व्यवस्था बनाई है। केन्द्र और राज्य सरकार ने मिलकर इस दिशा में काम किया है। इसके सार्थक परिणाम देखने को मिले हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने गंगा की स्वच्छता में नमामि गंगे परियोजना का उल्लेखकर कहा कि कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 में राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में शामिल हुए थे। तब कानपुर में सीसामऊ नाले में 14 करोड़ लीटर प्रतिदिन सीवेज गंगा में डाला जाता था। आज स्थिति पूरी तरह अलग है। आज यहां मछली और जलीय जीव दिखाई दे रहे हैं। यह सकारात्मक परिवर्तन है। ये दिखाता है कि मां गंगा का जल अब शुद्ध है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले भी हम लोग काशी में आते थे। नमामि गंगे परियोजना के लागू होने के पहले हालात दूसरे थे। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ के अफसरों ने बताया कि नमामि गंगे परियोजना के लागू होने के पहले और लागू होने के बाद में अंतर आया है। पहले जब वे लोग गंगा में अभ्यास करते थे तो पूरे शरीर में लाल चकत्ते पड़ जाते थे। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज कुंभ का उल्लेखकर कहा कि प्रयागराज कुंभ में 24 करोड़ श्रद्धालु आए थे और दुनिया के सामने सुरक्षा, सुव्यवस्था व स्वच्छता का एक बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत हुआ था।

ठंड में निराश्रितों के लिए संबल बन रहा ‘योगी सरकार का कंबल’

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि खुद के विकास के लिए लोग पर्यावरण को जहरीला बनाते जा रहे हैं। जीवन का अस्तित्व पांच तत्वों क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा से ही है। इसे अब बचाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर सराहना के बाद कहा कि अगले एक वर्ष तक भारत जी-20 देशों का नेतृत्व करके दुनिया को नया मार्गदर्शन देगा। यह भारत के लिए गर्व की बात है। संगोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैया जी जोशी,प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे।

Tags: cm yogivaranasi news
Previous Post

सीएम योगी ने प्रयागराज पहुंचकर केशरी नाथ त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

Next Post

चेन्नई के औद्योगिक घरानों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित करेगी टीम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Encounter
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: यूपी पुलिस ने 20 दिन में किए 12 एनकाउंटर, मेरठ जोन सबसे आगे

14/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

हमारे नगर केवल इमारतें नहीं, जीवंत सामाजिक संरचनाएं हैं: मुख्यमंत्री

14/10/2025
Bus
उत्तर प्रदेश

दीपावली व छठ पर्व पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, हर यात्री की यात्रा होगी सुरक्षित और सुगम

14/10/2025
CM Yogi in the review meeting of Panchayati Raj Department
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा – ग्राम पंचायतों की समृद्धि ही आत्मनिर्भर भारत की नींव

14/10/2025
Aarti Singh
Main Slider

हाई कोर्ट ने कहा- फर्रुखाबाद SP को हिरासत में लो, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

14/10/2025
Next Post
Yogi

चेन्नई के औद्योगिक घरानों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित करेगी टीम योगी

यह भी पढ़ें

Follow these tips to increase data speed

सोशल मीडिया भी समझता है सामाजिक दायित्व

24/01/2022

दिन में तीन बार रंग बदलते है महादेव, दर्शन करने से मिलता मनचाहा जीवनसाथी

13/11/2021
obesity

अगर आप का बच्चा भी मोटापे का शिकार हो रहा हैं तो आजमाएं ये घरेलू उपाए

13/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version