Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM योगी ने मध्य प्रदेश सड़क हादसे में मरने वाले पुलिसकर्मियों को दी विनम्र श्रद्धाजंलि

CM Yogi

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के मुरैना में हुए एक सड़क हादसे में उप्र पुलिस कर्मियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है

मुख्यमंत्री ने दिवंगत पुलिस कर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों से तत्काल समन्वय स्थापित कर घायल पुलिस कर्मियों के उपचार व दिवंगत पुलिस कर्मियों के पार्थिव शरीर को उनके गृह जनपद तक लाने की व्यवस्था की जाए।

ग्वालियर में दबिश देने गए अलीगढ़ के दरोगा और दो सिपाहियों समेत चार की मौत

साथ ही सभी प्रभावितों को शीघ्रातिशीघ्र अनुमन्य सहायता राशि प्रदान की जाए।

Exit mobile version