Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, गौशाला में बिताया समय

गोरक्षनगरी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की भव्य अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिन पहले शुक्रवार को ही गोरखपुर पहुंच गए।

उन्होंने शनिवार को सुबह जनकल्याण के लिए अपने आवास में रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव भगवान शिव से संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की।

बता दें कि सुबह मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। आवास से निकलने के बाद सबसे पहले उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान के साथ बाबा की पूजा-अर्चना की।

PM मोदी जालियांवाला बाग स्मारक के पुनर्निर्मित परिसर को आज करेंगे राष्ट्र को समर्पित

उसके बाद मुख्यमंत्री अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर गए और उनका आशीर्वाद लिया। हमेशा की तरह उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। आधा घंटा गोशाला में गायों के साथ गुजारने के बाद उन्होंने पालतू कुत्ते गुल्लू को बिस्किट खिलाने के साथ ही उसे दुलारा-पुचकारा। उसके बाद मुख्यमंत्री रुद्राभिषेक के लिए अपने आवास के शक्तिपीठ में पहुंचे। वहां आचार्यगण पहले से तैयारी के साथ बैठे थे।

मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद गणेश वंदना और शिव पूजा के साथ दुग्ध और जल से रुद्राभिषेक का अनुष्ठान शुरू हुआ, जो एक घंटे से अधिक चला। अंत में आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया।

Exit mobile version