Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM योगी ने की भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रशंसा, बोले- मैच हारा, लेकिन मन जीता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रशंसा की है।

सीएम योगी ने आज इंग्लैंड के खिलाफ कांस्य पदक के मुकाबले में हारने वाली टीम इंडिया के लिए लिखा है कि मैच हारा, लेकिन मन जीता…टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली मां भारती की बेटियों का हार्दिक अभिनंदन। जय हिंद!

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक पर कब्जा जमाने से चूक गई। ब्रिटेन ने भारत को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से शिकस्त दी।

बदला खेल रत्न का नाम, अब राजीव गांधी नहीं मेजर ध्यानचंद के नाम से दिया जाएगा अवार्ड

भारतीय महिला टीम ने पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचकर पहले ही इतिहास रच दिया था।

हालांकि भारतीय टीम 2016 रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता ब्रिटेन को हरा नहीं सकी, जिससे कांस्य के करीब आकर चूक गई। भारत का इससे पहले ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1980 में था जब महिला टीम चौथे स्थान पर रही थी।

Exit mobile version