• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, बताया उप्र में भाजपा की सरकार क्यों है जरुरी

Writer D by Writer D
03/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार क्यों जरूरी है। इस दौरान उन्होंने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का बिन्दुवार ब्यौरा भी रखा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच वर्ष का कार्यकाल हमारी सरकार जब पूरा कर रही है तो स्वाभाविक रूप से 5 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रारंभ हो रहे थे। उस समय प्रदेश की जनता के सामने भारतीय जनता पार्टी ने कुछ संकल्प लिए थे। पांच वर्षों में भाजपा सरकार जो किया है, उस रिपोर्ट को देना मेरा परम दायित्व है।

इस दौरान तीन वर्ष की यात्रा में प्रदेश को बेहतरी से बढ़ाया। अगले दो साल कोविड जीवन और जीविका, दोनों के लिए चुनौती बनकर आयी। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने मजबूत लड़ाई लड़ी। इसे दुनिया ने सराहा है। केंद्र ने समय-समय पर गाइडलाइन जारी की। पीएम मोदी लगातार प्रदेश के साथ संवाद बनाये रखे।

आज मैं कह सकता हूं कि 18 से अधिक आयु के सभी लोग पहली डोज ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से सरकार ने कोविड के दौरान काम किया। प्रदेश में तीसरी लहर भी कमजोर पड़ गयी है। 15 दिनों में 60 हजार केस कम हुए हैं। कोविड एक ब्रेकर के रूप में समाने आया है लेकिन इस दौरान उत्तर प्रदेश ने मील के पत्थर भी गढ़े हैं।

देश में शुरू हुईं नीडल फ्री वैक्सीन की सप्लाई, जानें किसे लगेगा तीन डोज वाला इंजेक्शन

उन्होंने बताया कि पहले छठे सातवें स्थान पर अर्थ व्यवस्था थी। 70 साल में यही स्थिति थी। पांच वर्षों में हम देश में दूसरी अर्थव्यवस्था बनने में सफल हुए। 46 हजार से बढ़कर 94 हजार पर प्रति व्यक्ति आय पहुंची है। बजट का आकार भी हमारा बढ़ा है। निवेश का माहौल बना है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में दूसरे स्थान पर हैं। पहले 15वें स्थान पर थे।

कहा कि प्रदेश में नौकरी देने का कार्यवाही को आगे बढ़ाया है। प्रवासी कामगारों की स्किल मैपिंग की। एमएसएमई सेक्टर में व्यापक पैमाने पर ऋण उपलब्ध कराया। रोजगार पैदा हुआ। बेरोजगारी दर तीन फीसदी पर आ गया। पहले 16 से 17 फीसदी थी। यह सफलता पाने के बाद आत्मसन्तुष्टि लेकर बैठ जाएं, ऐसा नहीं होना चाहिए। आगे और भी करने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश नम्बर एक क्यों नहीं हो सकता है।

सुरक्षा, कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सपना था। पुलिस बल में भर्ती नहीं हो पाती थी। लगभग डेढ़ लाख पुलिस भर्ती हुई। कोई भेदभाव नहीं हुआ। 46 हजार पुलिस कर्मियों के प्रमोशन की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया। पुलिस के आधुनिकीकरण पर भी काम किया। प्रदेश में अधिकाधिक जगह पुलिस लाइन नहीं थी, थाने के लिए भूमि नहीं थी। तकनीक से दूर-दूर सम्बन्ध नहीं था। साइबर थाने केवल दो थे। आज यूपी देश के उन राज्यों के समक्ष है जो तकनीक के रूप में आगे बढ़ रहा है।

बताया कि पांच वर्ष में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या में तीन गुना बढ़ोत्तरी हुई है। हर ग्राम पंचायत महिला पुलिस बीट निर्धारित किया है। पांच वर्षों में कोई आतंकी घटना नहीं हुई। कोई भी दंगा नहीं हुआ। अपराध नियंत्रण में हमें सफलता मिली है। पहले की सरकारें यह करने में फेल रही हैं। हमने चार पुलिस कमिश्नरेट लागू किया। हर थाना में रहने की सुविधा दी। तमाम रिफार्म किया गया। एनसीआरबी का डेटा भी गवाह है कि उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या, डकैती, अपरहण जैसे अपराधों में कमी आई है। धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया। दंगा विरोधी क्षति पूर्ति कानून बनाया गया।

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि बसपा में 364 और सपा में 700 से अधिक दंगे हुए। 2017 से अब तक कोई दंगा नहीं हुई है। इसका मतलब यह नहीं कि सरकार चुपचाप बैठी है। एटीएस की स्थापना भी की जा रही है। आज प्रदेश की छवि बदली है। उत्तर प्रदेश देश में निवेश के लिए अच्छा गंतव्य बना है।

इस मौके पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लालजी निर्मल, सांसद कौशल किशोर, महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: Election 2022elections 2022Lucknow NewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

देश में शुरू हुईं नीडल फ्री वैक्सीन की सप्लाई, जानें किसे लगेगा तीन डोज वाला इंजेक्शन

Next Post

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ पर जानलेवा हमले की कोशिश, जहर और ब्लेड के साथ युवक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Cheeks
Main Slider

गालों से पहचाने व्यक्ति का स्वभाव, इस तरह लगाएं पता

08/05/2026
Next Post
Siddharth Nath

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ पर जानलेवा हमले की कोशिश, जहर और ब्लेड के साथ युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

चित्रकूट के भौतिक और आध्यात्मिक विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : योगी आदित्यनाथ

28/11/2024
Jackie Shroff can be seen playing role of musician in an international film

इंटरनेशनल फिल्म में म्यूजिशियन का किरदार निभाते नज़र आ सकते हैं जैकी श्रॉफ

17/05/2021
Road Accident

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई, दो छात्रों की मौत

09/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version