• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ठाकुर जी की अद्भुत छवि को अपलक निहारते रहे सीएम योगी, विधिवत की पूजा-अर्चना

Writer D by Writer D
26/08/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, मथुरा
0
CM Yogi reached Bankebihari temple

CM Yogi reached Bankebihari temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। देश भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) महोत्सव मनाया जा रहा है, ऐसे में रविवार को मथुरा पहुंचे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को आखिरकार ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी ने अपनी शरण में बुला ही लिया। बिना तय कार्यक्रम के रविवार देरशाम प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर (Thakur Shri Bankebihari Temple)  पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर के आसपास सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव (Janmashtami) में शामिल होने मथुरा जनपद के दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार देरशाम अचानक श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। हालांकि शासन द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम में उनका वृंदावन आगमन शामिल नहीं था, लेकिन शाम को मथुरा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर (Thakur Shri Bankebihari Temple) में दर्शन करने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री का इशारा होते ही आनन-फानन मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन द्वारा मंदिर के साथ आसपास की गलियों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

बता दें कि रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मथुरा में स्थित कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। यही नहीं वो इस त्योहार पर बीते रविवार को मथुरा के लिए यूपी की राजधानी लखनऊ से रवाना हो गए थे।

जन्माष्टमी पर राशिनुसार कान्हा को अर्पित करें ये चीजें, हर मनोकामना होगी पूरी

शयन आरती से ठीक पहले मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुरजी की अद्भुत छवि को अपलक निहारते नजर आए। उनके साथ कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा समेत पुलिस प्रशासन के अफसर मौजूद रहे। उधर, श्रीहरिदास बिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट के संस्थापक एवं बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत इतिहासकार आचार्य प्रहलादबल्लभ गोस्वामी द्वारा अमर शहीद रूपानंद जन्मोत्सव में आमंत्रित किए जाने पर पूर्व घोषित कार्यक्रम न होते हुए भी बांकेबिहारीजी पहुंचे। उन्हें पूज्य गोस्वामी रूपानंदजी महाराज का चित्रपट एवं अपने द्वारा रचित मंदिर के ऐतिहासिक ग्रंथ भेंट किए।

Tags: Bankebihari templecm yogiJanmashtami 2024mathura newsup newsvrandavan news
Previous Post

यूनुस सरकार ने भारत में अपने दो राजनयिकों को किया बर्खास्त, कार्यकाल से पहले मांगा इस्तीफा

Next Post

‘Stree 2’ ने तोड़े सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड, संडे को बनाया ऑल टाइम रिकॉर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

ऐतिहासिक क्षण: जेवर से पहली उड़ान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी ने किया लखनऊ का सफर

28/03/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट…

28/03/2026
CM Dhami met Union Minister Ashwini Vaishnav
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा

28/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का लॉन्चपैड बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः मुख्यमंत्री योगी

28/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं: केशव प्रसाद

28/03/2026
Next Post
Stree 2

'Stree 2' ने तोड़े सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड, संडे को बनाया ऑल टाइम रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें

Swachch Dhabas

यूपी के स्वच्छ ढाबों को मिलेगी स्टार रैंकिंग

06/01/2023
CM Dhami

सीएम धामी ने पूर्व विधायक से अस्पताल में की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम

31/07/2025
Mithun Chakraborty

काउंटिंग से पहले राजभवन पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, मुख्यमंत्री बनने की अटकलें तेज

01/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version