• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धार्मिक समारोह में भीनमाल पहुंचे सीएम योगी, राजनीतिक गलियारे में मची हलचल

Writer D by Writer D
27/01/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
CM Yogi reached Bhinmal in religious ceremony

CM Yogi reached Bhinmal in religious ceremony

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। जोधपुर से केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के साथ हेलीकॉप्टर से भीनमाल पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

भीनमाल में मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) पहली बार किसी कार्यक्रम में आए थे। नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी वारहश्याम मंदिर में भी दर्शन करने गए। उनके आगमन के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन भी हाई अलर्ट पर नजर आया। उनके आने-जाने वाले तय मार्गों पर अन्य यातायात पूरी तरह निषेध कर दिया गया। लोग उनकी झलक पाने को बेताब नजर आए।

नीलकंठ की प्राण प्रतिष्ठा करने भीनमाल पहुंचे योगी, सुर्ख हुईं राजनीतिक सरगर्मियां

मुख्यमंत्री योगी के गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की खबर से ज्यादा उनके राजस्थान में आने को लेकर राजनीतिक गलियारे गर्म हो गए हैं। इसी साल के अंत में राजस्थान विधानसभा के चुनाव हैं और भाजपा के फायरब्रांड कहे जाने वाले योगी राजस्थान में भी लोकप्रिय हैं। उनके भीनमाल में आने को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई हैं। इसे विधानसभा चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में 200 विधायकों वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस ने 100 सीटें हासिल कर सरकार बनाई। भाजपा को 72, बसपा को 6, राष्ट्रीय लोकदल को 3 सीटें मिली थीं और 20 सीटों पर निर्दलीय विधायकों ने जीत दर्ज की थी। भाजपा आसन्न चुनाव से पहले आदित्यनाथ की लोकप्रियता को राजस्थान में भी भुनाने से नहीं चूकेगी।

विद्यार्थियों को परीक्षाओं को रूटीन वर्क के रूप में लेना चाहिए: सीएम योगी

इधर, अपराधियों से निपटने के मामले में योगी की बुलडोजर नीति के चर्चे अभी राजस्थान में भी जोरों पर है। इसका कारण यह है कि हाल ही राजस्थान सरकार ने पेपर लीक प्रकरण में आरोपितों की सम्पत्तियों पर बुलडोजर चलाए हैं। लोगों में यही चर्चा है कि अपराध और अपराधियों से निपटने के लिए राजस्थान में भी उत्तर प्रदेश की बुलडोजर नीति का अनुसरण किया जा रहा है।

Tags: cm yogiNational newsrajasthan newsup news
Previous Post

विद्यार्थियों को परीक्षाओं को रूटीन वर्क के रूप में लेना चाहिए: सीएम योगी

Next Post

तेज आवाज के साथ फटी धरती, कई घरों में दरारें

Writer D

Writer D

Related Posts

BJP leader Suvendu Adhikari's PA shot dead
Main Slider

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या

06/05/2026
ODOC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओसी योजना में यूपी के 75 जिलों का स्वाद: हर जनपद का पारंपरिक व्यंजन बनेगा पहचान

06/05/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

पिछले साल की तुलना में इस बार अप्रैल में राजस्व मदों में 2416.42 करोड़ रूपये की वृद्धि

06/05/2026
The picture of Shikshamitras has changed in the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बदली शिक्षामित्रों की तस्वीर

06/05/2026
Boat capsizes
Main Slider

हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी, 6 लोगों के डूबने की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

06/05/2026
Next Post
Earth cracked

तेज आवाज के साथ फटी धरती, कई घरों में दरारें

यह भी पढ़ें

lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए प्रवेश प्रक्रिया नौ मार्च से शुरू

06/03/2021
Jee Advance

जेईई एडवांस के प्रश्न पत्र किए गए अपलोड

28/09/2020

बीएसएफ के 43 जवानों सहित कुल 51 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आये सामने

24/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version