Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने काशी पहुंचे CM योगी, बोट से किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

cm yogi

cm yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे चुके हैं। शहर में गंगा व वरुणा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में उतरा।

यहां अस्थाई हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत सहयोगी कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी सहित ज़िले के आला अधिकारियों ने किया।

मुख्यमंत्री का काफिला यहां से सीधे भैसासुर राजघाट के लिए रवाना हो गया। मुख्यमंत्री भैसासुर घाट से एनडीआरएफ की विशेष बोट से गंगा और वरुणा में बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे है। इसके बाद मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों से मिलने जेपी मेहता नगर निगम इंटर कॉलेज जाएंगे। यहां बाढ़ पीड़ितों से हालचाल लेने के साथ ही उन्हें राहत सामग्री का वितरण करेंगे।

स्वयं सहायता समूहों को अब मिलेगा 20 लाख तक का ऋण : पीएम मोदी

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री करीब डेढ़ घंटे बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहेंगे। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में कानून व्यवस्था व विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद देर शाम मुख्यमंत्री शहर में चल रही विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसमें पार्किंग, फुलवरिया फोरलेन, स्मार्ट सिटी के कार्य शामिल हैं।

गौरतलब हो कि वर्ष 2019 में बनारस में आई भयावह बाढ़ के दौरान भी मुख्यमंत्री ने शहर में आकर पीड़ित क्षेत्रों का जायजा लिया था। परियोजनाओं के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए जाएंगे। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री विश्वनाथ कॉरिडोर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री गाजीपुर में बाढ़ का जायजा लेने रवाना होंगे।

Exit mobile version