Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी ने अशोक सिंघल का जीवन संघर्ष पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

cm yogi

cm yogi

अयोध्या। दीपावली पर कारसेवकपुरम में संत समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अशोक सिंहल (Ashok Singhal) के जीवन संघर्ष पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री  ने संत महानुभावों से मिले आशीर्वाद व सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

संतों व मठों के विकास के लिए सरकार संकल्पित

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संत महात्माओं और मठों के विकास के लिए संकल्पित है। महात्मागण भी शिष्यों से विकास के लिये प्रयास करें। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह पंकज, गोपाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, सुरेश सोनी समेत अयोध्या के प्रसिद्व संत एवं विश्व हिन्दू परिषद के प्रतिनिधिगण, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम जन्मभूमि न्यास के महासचिव चंपत राय ने किया।

अयोध्या से गोरखपुर निकले मुख्यमंत्री (CM Yogi)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू होटल में शासन, मंडल व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। यहां से वे गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। वहां वनटांगिया के साथ दीपावली मनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास से मुलाकात की। श्रीराम कथा पार्क हैलीपेड से मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के लिए प्रस्थान किया।

Exit mobile version