• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सावरकर की दृष्टि ही भारत को फिर से विभाजन की त्रासदी से बचा सकती : सीएम योगी

Writer D by Writer D
29/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi, veer savarkar

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि वीर सावरकर (Veer Savarkar) का जीवन देश के लिए समर्पित था। उन्होंने हमेशा देश को पहले माना। सावरकर (Veer Savarkar) की दृष्टि ही भारत को फिर से विभाजन की त्रासदी से बचा सकती है। इसलिए उनके जीवन से जुड़ी पुस्तक को हर पुस्तकालय में रखा जाना चाहिए। हर विश्वविद्यालय में उस पर शोध होना चाहिए। मुख्यमंत्री शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वीर सावरकर (Veer Savarkar) की जयंती पर उदय माहुरकर व चिरायु पंडित की पुस्तक ‘वीर सावरकर-जो भारत का विभाजन रोक सकते थे और उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा दृष्टि’ के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अगर सावरकर (Veer Savarkar) की बात कांग्रेस ने मान ली होती तो देश का विभाजन नहीं होता।  सावरकर ने कहा था कि पाकिस्तान आएंगे जाएंगे लेकिन हिंदुस्तान हमेशा रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तुष्टिकरण की नीति के कारण हम समझौते की टेबल पर हार जाते थे।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि वो लोग कहते थे कश्मीर से 370 समाप्त नहीं हो सकता, आज हो गया। वीर सावरकर (Veer Savarkar) का एक ही लक्ष्य था कि देश आज़ाद हो। उनका पूरा जीवन देश को दिव्य दृष्टि देकर गया है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण आज़ादी के तत्काल बाद होना चाहिए थे वो आज हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अल्पसंख्यक बहुसंख्यक की दृष्टि से देखने की जगह नागरिक के तौर पर देखा जाना चाहिए। हमने ये यूपी में लागू किया जब हाल ही में हमने ये सुनिश्चित किया कि सड़क पर न पूजा होगी और न नमाज़ होगी। धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का काम हमने किया।

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

सीएम योगी (CM Yogi)  ने याद दिलाया कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने पोर्टब्लेयर की सेल्युलर जेल में उनकी प्रतिमा लगवायी थी जिसे बाद में कांग्रेस की सरकार ने हटवा दिया। सावरकर (Veer Savarkar) बीसवी सदी के महानायक थे और उन्होंने राष्ट्र के लिए एक ही जन्म में दो-दो आजीवन कारावास की सजा काटी।

उन्होने बिना किसी विवाद के परिभाषा गढ़ी, उन्होंने सनातन हिन्दू धर्मावलंबियों को उनकी पहचान की परिभाषा दी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि  सत्ता लोलुप राजनीतिक दलों ने सावरकर की तुलना जिन्ना से की। यह सावरकर ही थे जिन्होंने कहा था जिन्ना की सोच संकुचित है,संकीर्ण है राष्ट्रतोडक है,जिन्ना भारत के विभाजन का कारक है

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा  कि सावरकर (Veer Savarkar)का व्यक्तित्व भारत के स्वर्णिम भविष्य की सोच रखता था, वो अपने मिशन के लिए लगातार सक्रिय रहे। भारत की स्वाधीनता के स्वरूप क्या हो उसमे वो लगातार सक्रिय रहे, आज वो स्वरूप सामने है।सावरकर की शब्ददृष्टि आज साकार हो कर दिखाई दे रही है। उंन्होने कहा था पाकिस्तान कोई वास्तविकता नही हो सकती,लेकिन हिंदुस्तान हमेशा रहेगा,यह नेशन फर्स्ट की थ्योरी ही आज की वास्तविकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशन फर्स्ट की थ्योरी हमने अपनायी होती तो भारत का विभाजन, 1962,65 का युद्ध, 1971 के विभाजन में भारत के बहादुर सैनिकों की शहादत न होती, आज आतंकवाद,अलगाववाद न पनपते।

लाउडस्पीकरों पर लगी लगाम, ध्वनि प्रदूषण से मिली राहत

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  ने कहा कि उत्तरप्रदेश में रामनवमी पर कहीं कोई दंगे नही हुए, सड़क और नमाज़ नही हुए,सड़क कोई धार्मिक कार्यक्रम के लिए नही होते, धर्मस्थलों पर लगे माइको से आज उत्तरप्रदेश की जनता काफी सुकून महसूस कर रही होगी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने पुस्तक के प्रकाशन के लिए प्रभात प्रकाशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि सावरकर जी (Veer Savarkar) की कृति हर पुस्तकालय विश्वविद्यालय में जानी चाहिए, थीसिस होनी चाहिए, शोध होने चाहिए। आज की पीढ़ी को उनके विचार पढ़ने और आत्मसात करने चाहिए।

इस साल पौधारोपाण का चलेगा महाअभियान, वन विभाग ने कसी कमर

उन्होंने कहा कि सावरकर जी के बारे जरा सा अगर उन लोगो को पता होता तो उन लोगो के बेशर्मी के बोल न निकलते, ऐसे लोगों ने बेशर्मी की चादर ओढ़ ली, उन्हें सावरकर जी की वीरता का ज्ञान ही नही था। “लोहिया जी ने कहा था कोई व्यक्ति 50 वर्ष बाद अगर श्रद्धा के साथ स्मरण किया जाता है तो वो सामान्य व्यक्ति नही हो सकता, अब हम उनके जाने के 56 वर्ष बाद याद कर रहे हैं,तो हम उनके व्यक्तित्व के बारे में आंकलन कर सकते हैं”।

चौरी चौरा की घटना के लिए वो साक्षी रहे, कांग्रेस की विभाजन की सोच के कारण इन्होंने कांग्रेस की सोच से किनारा कर लिया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि हिन्दू महासभा के बाद में उनके दादा गुरु महंत दिग्विजय नाथ भी सावरकर से जुड़े थे।

Tags: book on veer savarkarLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in HindiUttar Pradesh NewsVeer SavarkarYogi Adityanath
Previous Post

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Next Post

जून में इतने दिन बंद रहेगा बैंक, घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
Main Slider

चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु

26/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, कहा- मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

26/04/2026
Next Post
Bank Holiday

जून में इतने दिन बंद रहेगा बैंक, घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें

WHO के 26 विशेषज्ञों की टीम जाएंगी चीन, कोरोना वायरस होगी जांच

14/10/2021
राहुल गांधी Rahul Gandhi

किसानों को अभी और कितनी आहुती देनी होगी : राहुल गांधी

12/12/2020
nissan magnite

Nissan Magnite का मेंटेनेंस खर्च होगा सिर्फ 29 पैसे प्रति किमी

20/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version