• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों के हितों के संरक्षण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है सरकारः मुख्यमंत्री

सीएम योगी ने 11690 आश्रित परिवारों के लिए जारी किए 561.86 करोड़

Writer D by Writer D
16/06/2025
in Main Slider, अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंबेडकर नगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सोमवार को 11690 आश्रित परिवारों के लिए 561.86 करोड़ रुपये जारी किए। अंबेडकर नगर में मुख्यमंत्री स्वयं मौजूद रहे, जबकि यूपी की सभी 350 तहसीलों में मंत्री-जनप्रतिनिधियों ने किसानों के आश्रितों को सहायता उपलब्ध कराई।

किसान, बटाईदार, कृषि श्रमिक या किसान के परिवार से भी कोई आपदा का शिकार हुआ तो साथ खड़ी है सरकार

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने इस वर्ष में अब तक आपदा के शिकार हुए अन्नदाता किसानों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार किसानों के हितों के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयार है। मुख्यमंत्री कृषक बीमा दुर्घटना योजना के अंतर्गत इस वर्ष में अभी तक 11690 परिवारों को धनराशि दी गई है। अभी पूरा वर्ष बाकी है, लेकिन पैसे की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था से पहले केवल किसान आता था, बटाईदार और किसान के परिवार के सदस्य नहीं आते थे, लेकिन हमारी सरकार ने कहा कि किसान, बटाईदार, कृषि श्रमिक व किसान के परिवार का कोई व्यक्ति अग्निकांड, आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली, बाढ़ समेत किसी भी आपदा का शिकार होता है तो सरकार मुख्यमंत्री कृषक बीमा दुर्घटना योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये की सहायता राशि देकर उस परिवार को आच्छादित करेगी।

अंबेडकर नगर के 431 लोगों को दी गई लगभग 21 करोड़ की सहायता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत सोमवार को अंबेडकर नगर के 431 लोगों को सहायता राशि उपलब्ध कराई। इसमें 408 लोगों को पांच लाख रुपये, 10 लोगों को ढाई लाख, एक किसान परिवार को 1.25 लाख व 12 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। कुल राशि 20 करोड़, 78 लाख, 25 हजार रुपये (लगभग 21 करोड़) है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भेजी गई।

2020-21 में 500 करोड़, 2025-26 में 1050 करोड़ रुपये हुए जारी

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 14 सितंबर 2019 से लागू हुई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2020-21 में 500 करोड़ रुपये से 11275 आश्रितों को यह राशि दी गई। 2021-22 में 600 करोड़ से 13645, 2022-23 में 650 करोड़ से 15231 परिवारों को सहायता दी गई। 2023-24 में 950 करोड़ से 23821, 2024-25 में 1000 करोड़ उपलब्ध कराए गए, जिससे 25575 लाभार्थियों को सहायता प्राप्त हुई। 2025-26 में यह राशि बढ़कर 1050 करोड़ हुई, जिससे 11690 आश्रितों को लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने 15 आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का दिया प्रतीकात्मक चेक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकर नगर में 15 आश्रितों को पांच लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक दिया। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भेजी गई। मुख्यमंत्री के हाथों आश्रित गीता देवी, अकिला खातून, सितारा देवी, शांति देवी, रेखा शुक्ला, शालू, ज्योति, वंदना भारती, रुक्मिणी, सिंधू वर्मा, संगीता, शशिकला, कुसुम, अनीता, सबीना को पांच-पांच लाख रुपये चेक दिया गया।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से लाभान्वित शीर्ष 10 जनपद

जनपद स्वीकृत दावे धनराशि
अंबेडकरनगर 431 20,78,25,000
कुशीनगर 392 19,55,00,000
कानपुर देहात 403 19,51,50,000
मैनपुरी 355 17,66,00,000
जौनपुर 417 17,20,00,000
इटावा 352 17,00,80,000
हरदोई 342 15,99,00,000
लखीमपुर खीरी 334 15,82,50,000
सोनभद्र 307 13,75,75,000
संतकबीर नगर 280 13,35,25,000

Tags: Yogi News
Previous Post

रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा सोने का भाव, अभी और बढ़ेगी कीमत!

Next Post

सीएम धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से की भेंट, इन मुद्दों पर की चर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
उत्तर प्रदेश

इस दिन राम मंदिर में होगा भव्य ध्वजारोहण, पांच लाख से ज़्यादा श्रद्धालु होंगे शामिल

27/09/2025
Maulana Tauqeer Raza
Main Slider

बरेली हिंसा: मौलाना तौकीर रजा अरेस्ट, जिले में इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश

27/09/2025
Accident
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने ले ली 4 श्रमिकों की जान

27/09/2025
'I love Yogi Adityanath' posters put up in Lucknow
Main Slider

‘आई लव मोहम्मद’ के जवाब में लखनऊ में लगे ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ के पोस्टर

27/09/2025
PM Modi launched Swadeshi BSNL 4G Network
Main Slider

अब देश के कोने-कोने में मिलेगा फास्ट इंटरनेट, PM Modi ने लॉन्च किया Swadeshi 4G Network

27/09/2025
Next Post
CM Dhami met Union Energy Minister Manohar Lal Khattar

सीएम धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से की भेंट, इन मुद्दों पर की चर्चा

यह भी पढ़ें

akshay kumar

Happy Birthday : फिल्म ‘बेलबॉटम’ से अक्षय कुमार का रेट्रो लुक हुआ जारी

09/09/2020
Arun Govil took a dip in Sangam

‘राम’ ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, महा कुंभ में आएं भक्तों को बांटा प्रसाद

28/01/2025
Preetika Chauhan

एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान को NCB ने दबोचा, ड्रग्स खरीदते हुए की गईं अरेस्ट

25/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version