• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोहरे ने रफ्तार पर लगाई ब्रेक, एयरपोर्ट से सीएम योगी सर्किट हाउस लौटे

Writer D by Writer D
09/01/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
CM Yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। वाराणसी सहित आसपास के जिलों में ठंड और कोहरे (Fog) ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। इसका असर सड़क, रेल और हवाई आवागमन पर पड़ा है। घने कोहरे की वजह से रविवार देरशाम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का विमान बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ की उड़ान नहीं भर सका। मुख्यमंत्री करीब 10 मिनट तक विमान के उड़ने का इंतजार करते रहे।

घने कोहरे का कहर,सुबह भी घने कोहरे के आगोश में,

मौसम की खराबी की वजह से पायलट के इनकार करने पर वह वापस सर्किट हाउस सड़क मार्ग से लौट गए। उन्होंने रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में किया। मुख्यमंत्री (CM Yogi) आज (सोमवार) मौसम साफ होने पर ही लखनऊ लौटेंगे। मुख्यमंत्री के सर्किट हाउस में प्रवास को देखते हुए सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया।

इससे पहले रविवार को विजिबिलिटी कम होने के कारण दोपहर 2 बजे तक किसी भी फ्लाइट की लैंडिंग ही नहीं हो सकी। विमान हवा में ही चक्कर काटते रहे। इसके बाद फ्यूल खत्म होने की आशंका में पांच विमानों को लखनऊ, रांची और कोलकाता एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया।

जिले में शीतलहर और अत्यधिक ठंड के कारण कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। 8वीं तक स्कूल 14 जनवरी तक पहले से बंद हैं। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने रविवार देरशाम यह आदेश जारी किया। यह आदेश सभी प्राथमिक विद्यालय, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड व मदरसा बोर्ड आदि पर लागू होगा। वाराणसी में न्यूनतम तापमान चार से सात डिग्री सेल्सियस के बीच है। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 15 जनवरी तक शीतलहर बनी रहेगी।

Tags: Babatpur Airportcm yogifogup newsvaranasi news
Previous Post

9 जनवरी राशिफल: आज इनकी चमकेगी किस्मत

Next Post

विनय पाठक की बढ़ी मुश्किलें, CBI जांच को मिली मंजूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Forensic Institute
उत्तर प्रदेश

वैश्विक साइबर सुरक्षा कवच बनेगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

01/04/2026
Next Post
VC Vinay Pathak

विनय पाठक की बढ़ी मुश्किलें, CBI जांच को मिली मंजूरी

यह भी पढ़ें

milkshake

सर्दियों में खास है ये स्वास्थ्यवार्धक ‘मिल्कशेक’, नोट करें रेसिपी

20/01/2022
Bijli Chori

बिजली चोरी रोकने के अभियान को मिल रहा जनता का भरपूर साथ

16/05/2023
शरीर में दर्द

कमर दर्द में न ले दर्द नाशक दवा, हो सकते है बड़े नुकसान

04/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version