• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने की कोविड व्यवस्था की समीक्षा, स्वास्थ्यकर्मियों का किया अभिनंदन

Writer D by Writer D
18/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को टीम-09 की बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बैठक के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। विधानसभा चुनावों के उत्साह के बीच कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण, टेस्टिंग और ट्रेसिंग का महत्वपूर्ण कार्य भी सतत जारी है। सभी स्वास्थ्यकर्मियों का हार्दिक अभिनन्दन।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 24 घंटों में एक लाख 80 हजार कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 844 नए कोरोना पॉजिविट पाए गए। इसी अवधि में 1647 लोग इलाज के बाद कोरोना मुक्त हुए। यह अच्छे संकेत हैं। कोरोना की हार तय है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 28 करोड़ 51 हजार से अधिक कोविड टीके का सुरक्षा कवच नागरिकों को प्रदान किया जा चुका है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के हर नागरिक को टीका लग चुका है। 77 प्रतिशत से अधिक वयस्क टीके की दोनों डोज ले चुके हैं।

यूपी में कोरोना की धीमी हुई रफ्तार, मिले 1972 नए मरीज

15-17 आयु वर्ग के लगभग 86 फीसदी किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है और 28 फरवरी तक के लक्ष्य के सापेक्ष पात्र 92 प्रतिशत से अधिक लोगों को प्री-कॉशन डोज भी मिल चुकी है। किशोर वर्ग को टीके की दूसरी डोज भी दी जा रही है। अब तक 18 फीसदी किशोरों ने दूसरी डोज ले ली है। यह स्थिति संतोषप्रद है। इसे सतत जारी रखा जाए।

सबका साथ और सैफई खानदान का विकास ही सपा का नारा : सीएम योगी

प्रदेश में कोविड तीसरी लहर नियंत्रण में है। औसतन दो लाख से ढाई लाख टेस्ट हर दिन किए जा रहे हैं और पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 17 जनवरी के एक लाख से अधिक एक्टिव केस के सापेक्ष आज एक माह के बाद मात्र 8683 एक्टिव केस ही शेष हैं। यह संक्रमण वायरल फीवर की तरह है। अतः इससे डरने की आवश्यकता नहीं है लेकिन सभी एहतियात अवश्य बरते जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से कोविड पॉजिटिव लोगों के परिजनों से नियमित अंतराल पर संवाद किया जाए। होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगों से संवाद कर उन्हें मेडिकल परामर्श, दवाएं आदि मुहैया कराई जाए।

Tags: cm yogicorona cases in upcorona in UPLucknow Newsteam-9
Previous Post

अदाएँ बिखेरती जान्हवी कपूर ने हॉट पोज में बेडरूम से शेयर की फोटो

Next Post

हमें गर्व है कि हम भाजपा वाले सांप्रदायिक हैं, हम हिन्दू हैं : स्वतंत्र देव

Writer D

Writer D

Related Posts

Agricultural Equipment
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

05/03/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

अत्याधुनिक सुविधाओं से बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

05/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री

05/03/2026
Forces with positive thinking always win: CM Yogi
Main Slider

सकारात्मक सोच वाली ताकतों की होती है सदैव विजय: सीएम योगी

05/03/2026
CM Dhami
Main Slider

युवाओं को कर्मवीर नहीं, भत्तावीर बना रही ममता सरकार: मुख्यमंत्री धामी

05/03/2026
Next Post
Swatantra Dev

हमें गर्व है कि हम भाजपा वाले सांप्रदायिक हैं, हम हिन्दू हैं : स्वतंत्र देव

यह भी पढ़ें

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

दबंगों ने सिपाही को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर किया मरणासन्न

16/05/2021
CM Dhami

सामाजिक समरसता और सद्भाव के पुरोधा थे संत रविदास : मुख्यमंत्री धामी

24/02/2024
Oppo brought its new 5G phone, is priced less than 20,000

Oppo लेकर आया अपना नया 5G फोन, 20,000 से है कम कीमत

16/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version