• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्योहारों पर बरतें चौकसी, सुरक्षा की हो पुख्ता व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
07/10/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के पहले ग्राउंड जीरो पर उतरकर विकास परियोजनाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आलाधिकारियों के साथ शिलान्यास तथा लोकार्पित होने वाले परियोजनाओं, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गतिमान परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया।उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि परियोजनाओं को पूर्ण कराए जाने में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा, विजया दशमी एवं अन्य आगामी पर्वों पर पूरी चौकसी बरते जाने के साथ ही चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर दिया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि पर्वों पर किसी भी प्रकार से आमजन को परेशानी न होने पाए। मूर्ति विसर्जन वाले स्थलों पर विशेष साफ-सफाई के रास्तों को ठीक कराने के साथ सभी उचित व्यवस्था सुनिश्चित समय से किया जाए । त्योहारों हेतु पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित हो। यातायात व्यवस्था को भी सुदृढ़ एवं सुगम बनाए जाने पर भी उनका विशेष जोर रहा। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने प्लास्टिक फ्री शहर बनाने में सभी प्रबंध करने को कहा। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन, लोकार्पित तथा शिलान्यास होने वाली विभिन्न परियोजनाओं आदि को मुख्यमंत्री के सामने रखा ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस सभागार में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं एवं कानून व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

त्योहारों के लिए करें विशेष तैयारी

सीएम (CM Yogi) ने निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा, विजयादशमी एवं अन्य आगामी त्योहारों  को देखते हुए  सभी मार्गों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो, मूर्ति विसर्जन वाले स्थलों तालाबों पर विशेष साफ-सफाई, रास्तों को ठीक करने के साथ सभी उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध हों। नगर निगम, विकास प्राधिकरण तथा विद्युत विभाग को साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति आदि की उचित व्यवस्था करने को निर्देशित करते हुए प्लास्टिक फ्री शहर बनाने पर जोर दिया।

सीवरेज एवं पेयजल की ट्रेंड संस्था से सर्वे कराकर ठोस योजना तैयार करें 

शहर की सीवरेज एवं पेयजल की समस्याओं के निजात हेतु किसी ट्रेंड संस्था से सर्वे कराकर ठोस एवं बेहतर योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख सचिव आवास, सिंचाई, नगर विकास तथा नमामि गंगे को वाराणसी बुलाकर उनके साथ बैठकर ठोस कार्ययोजना बनाने को निर्देशित किया। बाबा विश्वनाथ धाम कॉरिडोर की दुकानों के बेहतर संचालन के लिए पुनर्विचार करने हेतु निर्देशित किया, जिससे मंदिर में अधिक से अधिक दर्शनार्थियों की पहुंच आसानी से हो सके। एलएंडटी द्वारा कराये जा रहे सीवरेज एवं पेयजल के कार्यों को सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाए जिम्मेदारी पूर्वक अपनी देखरेख में कराते हुए प्रगति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने वरुणा नदी के चैनेलाइजेशन एवं अन्य कार्यों हेतु सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर ठोस कार्य योजना बनाकर कार्य शुरू किये जाने को कहा। रोप-वे के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कराते हुए निर्माण कार्य में प्रगति लाई जाए ।

ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने का सुझाव 

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा की ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किये जाएं। इसके लिए ग्रामीण हाट बाजार, मत्स्य पालन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि के उपाय किये जाए।

साइबर अपराध से निपटने के लिए चलाएं जागरूकता अभियान

सीएम योगी (CM Yogi) ने साइबर अपराधों से निपटने हेतु अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। इसके लिए विभिन्न समूहों, व्यापारिक संगठनों, विद्यालयों ,कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाय। जिससे जनता साइबर अपराधों से सुरक्षित रह सके।

‘अहिंसा परमो धर्मः’ तो ‘धर्म हिंसा तथैव चः’ की भी बात करता है हिंदू धर्मः सीएम योगी

बैठक में महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्य, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र राय, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ नीलकंठ तिवारी, डॉ अवधेश सिंह, डॉ. सुनील पटेल, टी राम, सुशील सिंह आदि जनप्रतिनिधि व स्थानीय प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm yogivaranasi newsYogi News
Previous Post

‘अहिंसा परमो धर्मः’ तो ‘धर्म हिंसा तथैव चः’ की भी बात करता है हिंदू धर्मः सीएम योगी

Next Post

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ के दर पर झुकाया शीश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

घोसी विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर एके शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

21/11/2025
उत्तर प्रदेश

मंत्री ए.के. शर्मा ने शीतला माता मंदिर के पास हुई सड़क दुर्घटना के घायलों का लिया हाल-चाल

21/11/2025
Khadi Mahotsav
Main Slider

खादी महोत्सव का शुभारम्भ , 21 से 30 नवम्बर तक केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में चलेगी प्रदर्शनी

20/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को करें पूर्ण: एके शर्मा

20/11/2025
'Yogi's UP' is setting global standards in AI
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में AI के जरिये विकास का मॉडल बन रहा उत्तरप्रदेश

20/11/2025
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ के दर पर झुकाया शीश

यह भी पढ़ें

ujjawala 2.0

उज्जवला योजना से यूपी की महिलाओं के जीवन में हुआ नया सवेरा : सीएम योगी

10/08/2021
योगी आदित्यनाथ

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए हर रोज होंगे एक लाख रैपिड एंटीजेन टेस्ट

26/07/2020
arrested

शामली में पानीपत की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

14/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version