Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM योगी ने की धान खरीद की समीक्षा, बोले- 72 घंटे के भीतर हो जाए किसानों का भुगतान

Paddy purchased

Paddy purchased

लखनऊ। विधानसभा चुनावों की गहमागहमी और कड़ाके की ठंड के बावजूद उत्तर प्रदेश में धान खरीद में तेजी से जारी है। किसानों को एमएसपी पर धान खरीद का वादा करने वाली योगी सरकार ने चालू सत्र में अब तक 8 लाख 68 हजार 232 किसानों से 55 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर भुगतान कर दिया गया है।

एमएसपी पर जारी है धान खरीद, 8.68 लाख किसानों को मिले रु 10,192 करोड़

कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि शुक्रवार तक प्रदेश के 73 जिलों में 4621 क्रय केंद्रों पर खरीद जारी है। इसके एवज में 8,68,232 किसानों को रु 8,289.56 करोड़ का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खाते में कर दिया गया है।

क्रय केंद्र तक आने वाले हर पात्र किसान से हो धान खरीद, ठंड से बचाव के रहें इंतज़ाम: सीएम

अद्यतन स्थिति के मुताबिक बकाया रु 1903.34 करोड़ का भुगतान अगले 72 घंटों में हो जाएगा। शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रय केंद्र पर आने वाले हर पात्र किसान से खरीद जरूर की जाए, साथ ही अगले 72 घंटों के भीतर सीधे किसानों के बैंक खाते में भुगतान कर दिया जाए। उन्होंने केंद्रों पर ठंड से बचाव के इंतजाम करने के भी निर्देश दिए।

गोवंश पालन के लिए दी जाने वाली राशि बकाया न रहे : सीएम योगी

बता दें कि उत्तर प्रदेश ने इस बार 70 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। पिछले साल यानी 2020-21 सत्र में राज्य ने करीब 67 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड धान खरीद की थी।

28 फरवरी तक होगी एमएसपी पर धान खरीद

राज्य में 01 अक्टूबर से धान की खरीद हो रही है और यह प्रक्रिया 28 फरवरी तक चलेगी। किसान फरवरी के अंत तक अपनी पैदावार खरीद केंद्रों पर लेजाकर बेच सकते हैं। इस बार सामान्य श्रेणी के धान की एमएसपी रु 1940 प्रति क्विंटल है जबकि ग्रेड-ए धान की एमएसपी रु1960 रुपए तय की गई है।

Exit mobile version