Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भदोही में गरजे सीएम योगी बोले- पूर्ववर्ती सरकारों ने माफियाओं का विकास किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भदोही जिले में 373 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया।

उन्‍होंने कहा कि भदोही जिला राजनीति में अपराधीकरण का भेट चढ़ गया था। भदोही में आज 373 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण कर रहा हूं। आज एक नई पहचान भदोही जिला बना रहा है। विकास की परियोजना पर सत्ताधारी का ग्रहण लग जाता था। जिले को पहचान दिलाने का काम सरकार कर रही है। साढ़े चार में भदोही की कालीन देश विदेश में धूम मचा रहा है। कालीन एक्सपोर्ट हो रहा है। राजनीति में अपराधी का खात्मा करने से खुशहाली आयेगी। सबका साथ सबका विकास इस सरकार में हो रहा है।

पहले के राजनेता अपने परिवार का विकास कर रहे थे। आजादी के 70 वर्षों में यह कार्य क्यों नहीं हुआ। कांग्रेस, सपा, बसपा ने केवल अपराधियों और अपने परिवार का विकास किया। भदोही में संतरविदास के जन्मदिन की सुंदरीकरण प्रधानमंत्री ने शुरू किया। निषादराज के जनस्थान को भी संवारा गया है। सात वर्ष पहले गंगा की स्थित क्या थी अब क्या है।

डिप्टी CM केशव मौर्य बोले- कांग्रेस राष्ट्रीय बीमारी, जनता डॉक्टर बनकर कर रही इलाज

नमामि गंगे योजना से गंगा लगातार अविरल निर्मल हो रही हैं। 2017 के पूर्व शांति से पर्व नहीं माना सकते थे। आज शांति से पर्व त्यौहार मनाए जा रहे हैं। गरीब की सम्पति कब्‍जा करने वालों पर सरकार का बुल्डोजर चलेगा। सफाई कर्मियों की नियक्ति प्रक्रिया पूरी हो रही है।

अस्पताल के निर्माण में लापारवाही पर एजेंसी पर कार्रवाई होगी। 2017 से 14 नए मेडिकल कालेज बनवा रहे हैं। 59 जनपदों में मेडिकल कालेज बन चुके हैं। भदोही मेडीकल कालेज भी जल्‍द ही बनकर पूरा होगा। कहा कि पिछली सरकार अपना ही विकास करती थी। अपराधियों और माफिया का विकास करती थी।

आज प्रदेश को बिजली मिल रही है, राशन मिल रहा है। देश में 100 करोड़ से अधिक को फ्री में वैक्सीन लग चुकी है। प्रदेश में गरीबों का उपचार फ्री हो रहा है। राम मंदिर इस सरकार में बन जाता है। मोदी और योगी न होते तो यह संभव नहीं था।

Exit mobile version