Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी बोले- भाजपा और निषाद पार्टी का गठबंधन बहुत पुराना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रमाबाई अम्बेडकर मैदान में भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी की संयुक्त रैली में बोलते हुए कहा कि भाजपा और निषाद पार्टी का गठबंधन बहुत पुराना है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अमित शाह ने उप्र के प्रभारी के रूप में जब यहां प्रवास किया था तब यह लोगों को लगता था कि क्या भाजपा लोकसभा चुनाव में सीटें जीत पाएगी। तब आपने देखा होगा कि 2014 में भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ 73 सीटों पर विजय हासिल की। 2017 में भी यह सिलसिला चलता रहा। 2019 में मात्र निषाद पार्टी के साथ मिलकर भाजपा गठबंधन ने अमित शाह के नेतृत्व में भारी जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में दुनिया का सबसे बड़ा बुआ-बबुआ का गठबंधन बना था। प्रदेश की जनता ने उसे भी नकार दिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि जब देश में नरेन्द्र मोदी सरकार बनी तो दुनिया भारत के बारे में समझ गया। देश और दुनिया का कौन सा व्यक्ति निषाद समाज का होगा जो भगवान राम से अलग हों। श्रृंगवेरपुर के राजा निषाद राज ने भगवान राम से कहा था कि हे राम आपको अयोध्या ने बाहर निकाला होगा, आपके लिए हमारा पूरा राज्य है। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है, निषाद समाज का कौन सा व्यक्ति खुश नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश में जो भी आया, उसने अपनी जाति का विकास किया : शाह

श्रृंगवेरपुर में सरकार भगवान राम और निषाद राज के मैत्री पर आधारित संग्रहालय का निर्माण कराएगी। सरकार उस पर काम कर रही है। डॉ. संजय निषाद पर हमला हुआ तो सांसद रहते हमने उन लोगों को जवाब दिया था। मछली पालन के लिए कल्याण सरकार ने पट्टा दिया था। बाद की सरकारों ने उसे बंद कर दिया था। भाजपा की सरकार ने उसे फिर से शुरू किया है। भाजपा और निषाद समाज का यह गठबंधन बहुत पुराना है। यही वजह है विपक्ष को यह अच्छा नहीं लग रहा है। वह इसमें गड़बड़ी करने के लिए कुत्सित प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी को कानून का हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा।

इस रैली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उप्र भाजपा के चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह समेत अन्य नेता मौजूद हैं।

Exit mobile version