• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने कहा- महिलाओं के सशक्तिकरण से होगा समाज व देश समृद्ध

Writer D by Writer D
13/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता के अभाव पर चिंता जताते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा जताया कि ‘मिशन शक्ति अभियान’ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेगा और महिलाओं के सशक्तिकरण से पूरे समाज व देश में समृद्धि आएगी।

श्री योगी ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर हिन्दुस्तान मिशन शक्ति महासंवाद कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां और सफलताओं को हासिल करने वाली 10 महिलाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अनेक महिलाएं व बालिकाएं अपने विशिष्ट कार्यों, उपलब्धियों व सफलताओं से समाज को राह दिखा रही हैं और लोगों की प्रेरणास्रोत बन रही हैं।

उन्होने कहा कि महिला अपराधों का प्रमुख कारण जागरूकता का अभाव है। महिलाओं के सम्मुख आने वाली चुनौतियों से जूझने के लिए जागरूकता उत्पन्न करने के कार्य व्यापक स्तर पर किए जाने जरूरी हैं। इसके मद्देनजर पिछले साल शारदीय नवरात्रि के पर्व पर ‘मिशन शक्ति’ के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया गया जबकि पिछली आठ मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस अभियान का द्वितीय चरण आरम्भ हुआ।

जिला पंचायत सदस्य पद के 400 उम्मीदवारों की पहली सूची आप ने जारी की

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार नारियों की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए प्रतिबद्ध व संवेदनशील रही है। वर्ष 2017 में सत्ता में आने के बाद ही राज्य सरकार ने बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए एण्टी रोमियो स्क्वॉयड के गठन की कार्यवाही की। ‘मिशन शक्ति’ के अन्तर्गत 1,535 थानांे और 350 तहसीलों में महिला हेल्पडेस्क स्थापित की गई हैं, जो प्रभावी ढंग से कार्य कर रही हैं। पुलिस बल में महिलाओं की भर्ती के तहत कार्यवाही की गई है, जिसके परिणामस्वरूप अधिक संख्या में महिलाएं पुलिस बल में शामिल हुई हैं।

उन्होंने कहा कि 18 पुलिस परिक्षेत्रीय कार्यालयों में महिला साइबर क्राइम सेल तथा जनपदों में एक-एक महिला पुलिस चौकी-परामर्श केन्द्र की स्थापना की गई है। महिलाओं के प्रति अपराधों पर शीघ्र कार्रवाई कर नियंत्रित करने के लिए ‘वीमेन पावर लाइन-1090’ को पूरे प्रदेश में क्रियाशील किया गया है। महिलाओं तथा बालिकाओं को राहत प्रदान करने तथा उनकी मदद के लिए ‘महिला हेल्पलाइन-181’ संचालित की जा रही है। ‘वीमेन पावर लाइन-1090’ तथा ‘महिला हेल्पलाइन-181’ को ‘एकीकृत आपात सेवा-112’ से इण्टीग्रेट किया गया है।

कृृषि व राष्ट्र विकास के लिए संकल्पबद्ध होकर काम करें उपाधि धारक : आनंदीबेन पटेल

‘सीएम हेल्पलाइन-1076’ की भी चर्चा करते हुए कहा कि यह हेल्पलाइन लोगों की समस्याओं के समाधान में कारगर भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में महिलाओं के लिए नई योजनाओं का प्राविधान किया गया है। नवीन ‘महिला सामर्थ्य योजना’ लागू की जा रही है। इसके माध्यम से राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में महिला दुग्ध उत्पादकों के स्वयं सहायता समूहों की आजीविका में वृद्धि का कार्य किया जाएगा।

इस सन्दर्भ में उन्होंने झांसी में बालिनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी लि0 की चर्चा करते हुए कहा कि इस संस्था ने 46 करोड़ रुपए का कारोबार करते हुए 02 करोड़ रुपए का लाभ अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन की दुकानों के निरस्त होने पर राशन वितरण का कार्य महिला स्वयं सहायता समूहों तथा पुष्टाहार वितरण कार्यक्रम से भी महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

श्री योगी ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना’ के तहत आबादी में निर्मित आवासों की भूमि का स्वामित्व प्रदान करने के लिए सर्वे की कार्यवाही संचालित है। इस योजना के तहत आबादी की जमीन में महिलाओं को सह खातेदार के रूप में स्वामित्व का अधिकार प्राप्त होगा, जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं लाभान्वित होंगी।

Tags: cm yogimission shakti-2up news
Previous Post

कांग्रेस, सपा व बसपा ने अपने परिवारों का किया भला : स्वतंत्रदेव

Next Post

क्वाड का एजेंडा वैश्विक भलाई की ताकत बनेगा : पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि महापुरुषों के परंपरा के भाग्यविधाता: सीएम योगी

07/10/2025
PM Modi completes 24 years in power
Main Slider

CM से PM तक का सफर… मोदी ने सुनाई अपनी 24 साल की कहानी

07/10/2025
Bihar Election
Main Slider

सिर चढ़ कर बोल रही टिकट बंटवारे की खीज

07/10/2025
Minority Education Bill 2025
Main Slider

उत्तराखंड में मदरसे बनेंगे इतिहास! राज्यपाल ने अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025 को दी मंजूरी

07/10/2025
15th death due to kidney failure in Chhindwara
Main Slider

छिंदवाड़ा में किडनी कांड का कहर जारी, डेढ़ साल की धानी ने नागपुर में तोड़ा दम

07/10/2025
Next Post
pm modi at quad meeting

क्वाड का एजेंडा वैश्विक भलाई की ताकत बनेगा : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

varun chakravarthy

वरुण चक्रवर्ती ने बताया क्यों आर्किटेक्ट छोड़ क्रिकेट को बनाया करियर

25/10/2020
CM Vishnudev Sai

सीएम विष्णुदेव साय आदिवासी बालिका छात्रावास भवन-आश्रम का करेंगे लोकार्पण

02/08/2024
manoj sinha

जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक प्रक्रिया शुरू होने से पहले संयुक्त सरकार का बन सकता है खाका

17/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version