• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तरप्रदेश एक अनंत संभावना वाला प्रदेश है: सीएम योगी

Writer D by Writer D
05/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UPSCR

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तरप्रदेश एक अनंत संभावना वाला प्रदेश है। इसके पोटेंशियल को आगे बढ़ाने के लिए पहले कभी प्रयास नहीं हुए। हमने पिछले पांच वर्ष में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना किया। वह भी तब जब दुनिया कोविड महामारी की चपेट में थी। हमने जो बाहर राज्यों से लोग आए थे, उन्हें बेहतर सुविधाएं दी। कोविड ने हमारी रफ्तार कम जरूर की लेकिन काम नहीं रुका।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए चयनित डेलॉयट इंडिया कंसल्टेंसी के साथ अनुबंध हस्ताक्षर कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के देश की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन बनाने के मिशन में उत्तर प्रदेश एक महत्वपूर्ण सहयोगी राज्य है। डेलॉयट इंडिया के साथ एमओयू हस्ताक्षर हुआ है।

उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान कार्यालय चलते रहे। मंत्रियों, अधिकारियों के दौरे खत्म नहीं हुए। औद्योगिक इकाइयां भी चलती रहीं। कोविड के दो वर्ष हटा दें तो हमको तीन वर्ष काम करने के लिए मिले। हमने उन तीन वर्षों में ही यह कार्य किया।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि हमारे पास सबसे फर्टाइल भूमि है। पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था है। बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर है। बेहतरीन कनेक्टिविटी है। इंटरस्टेट कनेक्टिविटी मजबूत है। एमएसएमई ने हमारे एक्सपोर्ट को बढ़ाया है। हमे लगता है कि हम इसे हासिल कर सकते हैं।

कारीगरों के लिए संजीवनी बनी ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने डेलाइट संस्था की ओर इशारा करते हुए कहा कि राज्य की दृष्टि से हम आपके कंसल्टेंसी का लाभ ले सकते हैं। हमने कार्यों को 10 सेक्टर में बांटा है और विभागीय स्तर पर कार्य करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश भी बढ़ रहा है। 80 हजार करोड़ के निवेश धरातल पर उतारे हैं। आपका सहयोग मिलेगा तो हम प्रधानमंत्री मोदी की मंशा को पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमने एस्प्रेशनल क्षेत्र में भी काम करना शुरू किया है। देश के 20 जिलों में आठ जिले उत्तर प्रदेश के हैं जिन्होंने अच्छी प्रगति की है। डेलाइट इंडिया की कंसल्टेंसी का उपयोग हमारे लिए सहयोगी होगा। मुख्यमंत्री ने अपेक्षा की कि पहला प्रजेंटेशन एक थीम पर हो और फोकस सेक्टर के अनुरूप हो। कोविड के बावजूद हमने जो प्रगति की है, उस आधार पर ये कहा जा सकता है कि हमे सफलता मिलेगी।

Tags: cm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

टैटू का शौक जिंदगी पर पड़ा भारी, 12 लोग हुए HIV संक्रमित

Next Post

भारत में वीजा समाप्त होने के बाद भी 40,000 विदेशी रुके

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapal Kriya
Main Slider

अंतिम संस्कार के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ

03/02/2026
Tomato Garlic Chutney
Main Slider

किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परफेक्ट ये चटनी

03/02/2026
face cleanser
फैशन/शैली

इस चीज के इस्तेमाल से बनी रहेंगी फेस की चमक

03/02/2026
salt
Main Slider

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

03/02/2026
Neem
धर्म

इन पत्तियों से दूर होगी जीवन से कंगाली, खुशियों का होगा आगमन

03/02/2026
Next Post
Passport

भारत में वीजा समाप्त होने के बाद भी 40,000 विदेशी रुके

यह भी पढ़ें

Jaish-e-Mohammed terrorist arrested

कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला बारूद बरामद

10/12/2020
arrested

पचीस हजार का इनामी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

10/01/2022
CM Dhami

सशक्त उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला ये बजट: सीएम धामी

15/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version