Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इटावा में CM योगी बोले- वैक्सीन का विरोध करने वाले अब खुद भी लगवा रहे हैं

cm yogi

cm yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना महामारी में इलाज की व्यवस्था आदि का जायजा लेने शनिवार को इटावा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कोविड अस्पताल और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी के कार्य की सराहना की।

पत्रकारों से वार्ता में मुख्यमंत्री ने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले जो लोग वैक्सीन का विरोध कर रहे थे अब खुद भी लगवा रहे हैं। लोग अब वैक्सीन के समर्थन में आ गए हैं। यह सुरक्षाकवच है। निश्चित रूप से वैक्सीन सभी को लगवानी चाहिए। यहां से सीएम सैफई के गीजा गांव के लिए रवाना हो गए।

योगी सरकार का आदेश, CT Scan के लिए 2500 से ज्यादा वसूले तो होगी कार्रवाई

सैफई ब्लॉक के हेवरा गांव की साफ सफाई के लिए शुक्रवार को 100 सफाई कर्मचारी लगाए गए थे। बीडीओ खुद गांव की गलियों में दौड़ लगाते दिखे। एक-एक गली में कई-कई सफाई कर्मचारी सफाई करते दिखे। मुख्यमार्ग से लेकर गलियों व नालियों की साफ सफाई की जा रही थी। प्राथमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत सचिव वर्षा, लेखपाल, बीडीओ मौजूद थे।

अधिकारी ग्राम पंचायत की आबादी, परिवारों की संख्या, कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या की जानकारी करने में लगे रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तीन टीमें 513 घरों में जाकर संक्रमित मरीजों का ब्योरा लेने के साथ जांच करतीं रहीं। गांव में क्वारंटाइन सेंटर को भी दुरुस्त कर दिया गया। निवर्तमान प्रधान और नवनिर्वाचित प्रधान भी अधिकारियों के साथ खड़े नजर आए।

Exit mobile version