• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुरक्षा के मुद्दे पर हमारी सरकार आधी आबादी के विश्वास को जीतने में सफल रही: सीएम योगी

Writer D by Writer D
04/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पिछले साढ़े छह वर्ष में उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। आज प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। एनसीआरबी के आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि उत्तर प्रदेश में हर प्रकृति के अपराध में कमी आई है।

उन्होंने कहा कि 2022 में हम कानून व्यवस्था को आधार बनाकर चुनाव के मैदान के गए थे और यह बहुत बड़ी बात है कि कानून व्यवस्था के मामले पर कोई सरकार दो तिहाई बहुमत के साथ रिपीट हो जाए। इसमें बड़ी भूमिका आधी आबादी ने निभाई, जिन्हें सुरक्षा का बेहतर वातावरण मिला। आज महिलाएं प्रदेश में कहीं भी बिना भय के अकेले यात्रा कर सकती हैं। हमारी सरकार आधी आबादी के विश्वास को जीतने में सफल रही।

सीएम योगी (CM Yogi)  सोमवार को होटल ताज में आयोजित एक समाचार पत्र के कार्यक्रम ‘यूपी राइजिंग 10 साल 10 बदलाव’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश को लेकर लोगों का परसेप्शन था कि यूपी का कुछ नहीं हो सकता, यूपी नहीं सुधर सकता, यूपी एक बीमारू राज्य है जो देश को बीमार कर रहा है।

सीएम योगी ने कहा- पीएम मोदी ने प्रकाश पुंज के रूप में उत्तर प्रदेश को दी नई दृष्टि

पिछले साढ़े छह वर्षों में हमारी सरकार ने देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश के प्रति व्याप्त इस धारणा को बदलने में सफल रही। आज उत्तर प्रदेश को लेकर लोगों में नकारात्मक सोच नहीं है। आज उत्तर प्रदेश सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से संभव हो पाया, जिन्होंने एक प्रकाश पुंज के रूप में उत्तर प्रदेश को नई दृष्टि दी।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा पिछले 9 वर्ष के अंदर हमने बहुत ही शानदार तरीके से भारत को बदलते देखा है। भारत ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में एक लंबी छलांग लगाई है। आज भारत दुनिया 10वीं बड़ी अर्थव्यवस्था से छलांग लगाकर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2027 आते-आते भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

यूपी देश की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य होगा

उन्होंने (CM Yogi)  कहा कि उत्तर प्रदेश ने भी पिछले साढ़े छह वर्ष के अंदर प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने में सफलता प्राप्त की है। उत्तर प्रदेश जो देश की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था हुआ करता था। आज वह नंबर तीन की अर्थव्यवस्था बन चुका है। बहुत शीघ्र ही यूपी देश की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य होगा। इसकी घोषणा कभी भी हो सकती है।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे सशक्त माध्यम संवाद है। इससे बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। वहीं जहां संवाद का अभाव होता है, वहां संघर्ष प्रारंभ हो जाता है। उन्होंने कहा कि विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका लोकतंत्र के तीन प्रमुख स्तंभ है। वहीं मीडिया को चौथे स्तंभ के तौर पर स्वीकार्य किया गया है।

12वीं पास को मिलेगी सरकारी नौकरी, बस पास करनी होगी ये परीक्षा

लोकतंत्र में इसकी अपनी सशक्त भूमिका है और निर्विवाद रूप से इसने अपनी इस भूमिका का निर्वहन किया है। सीएम योगी ने कहा कि लोकतंत्र के इन चारों स्तंभों की अपनी लक्ष्मण रेखा है और जब भी कोई अपने लक्ष्मण रेखा का अतिक्रमण करेगा, उसके सामने विश्वास का संकट खड़ा हो जाएगा। जानता उसे सिरे से खारिज करने में देर नहीं लगाएगी।

Tags: cm yogiLucknow Newstaj hotelup newsup rising 10 years 10 changes conclave
Previous Post

12वीं पास को मिलेगी सरकारी नौकरी, बस पास करनी होगी ये परीक्षा

Next Post

नेवी का हेलिकॉप्टर क्रैश, दो अफसरों समेत 3 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapal Kriya
Main Slider

अंतिम संस्कार के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ

03/02/2026
Tomato Garlic Chutney
Main Slider

किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परफेक्ट ये चटनी

03/02/2026
face cleanser
फैशन/शैली

इस चीज के इस्तेमाल से बनी रहेंगी फेस की चमक

03/02/2026
salt
Main Slider

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

03/02/2026
Neem
धर्म

इन पत्तियों से दूर होगी जीवन से कंगाली, खुशियों का होगा आगमन

03/02/2026
Next Post
Helicopter Crash

नेवी का हेलिकॉप्टर क्रैश, दो अफसरों समेत 3 की मौत

यह भी पढ़ें

CM Yogi

पूरे देश को जोड़ने का सशक्त माध्यम है हिन्दी : योगी आदित्यनाथ

26/10/2024
dry fruits

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये तीन ड्राई फ्रूट्स

08/07/2021
angry compounder

नौकरी से निकाले जाने पर नाराज़ कंपाउंडर ने लेडी डॉक्टर के साथ किया ये काम की….

14/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version