• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने कहा- सपा-बसपा ने यूपी को लावारिस छोड़ा

Writer D by Writer D
01/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बहुत समय मिला लेकिन उन्होंने यूपी को लावारिस छोड़कर उसकी दुर्गति ही की।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए श्री योगी ने कहा कि पांच वर्ष पहले जहां उत्तर प्रदेश के बारे में धारणाएं बनती थीं कि ये दंगा प्रदेश है वहीं हमारी सरकार आने के बाद अब सुरक्षित यूपी की धारणा कायम हुई। ये वही उत्तर प्रदेश है जहां कोई निवेश नहीं करना चाहता था और आज दुनिया की सबसे बड़ी कम्पनी जेवर एयरपोर्ट तैयार करने जा रही है।

उन्होने कहा कि आने वाले समय मे उत्तर प्रदेश, देश में सबसे आगे होगा। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप सबकी ऊर्जा, भारत और उत्तर प्रदेश की ऊर्जा है। ये ऊर्जा भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर राष्ट्रनिर्माण के लिए बड़ी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि आप सबके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है।

सीएम योगी ने गांधी जयन्ती पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

सीएम योगी ने कहा कि देश की सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि, जल संसाधन, सबसे ज्यादा पौराणिक, धार्मिक स्थल उत्तर प्रदेश में हैं लेकिन क्या कारण था कि 5 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के बारे में धारणाएं बनती थी कि ये दंगा प्रदेश है।

उन्होने कहा कि उन कारणों में आप युवाओं को जानना होगा। पिछली सरकारों में भट्टा पारसौल, बस्ती के मुंडेरवा और रामकोला में किसानों पर गोलियां चलाई गईं। लेकिन हमारी सरकार में बड़े से बड़े विकास कार्य चल रहे हैं। कहीं कोई विवाद नहीं है। अगर किसी किसान ने जमीन दी है, तो कुछ घंटों में पैसा उसके खाते में चला जाता है।

योगी ने कहा कि ये काम पहले की सरकारों में भी हो सकते थे, लेकिन तब खुद के घरों का विकास होता था। 2 करोड़ 61 लाख लोगों को शौचालय नारी गरिमा को बचाने के साथ कई बीमारियों से भी हमको बचा रहे है। उन्होंने कहा कि आखिर 2017 से पहले कांग्रेस, सपा, बसपा क्या कर रही थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली पर पटाखे नहीं जलेंगे, कावंड़ यात्रा में डीजे नही बजेगा, अजीब-अजीब से नियम हिन्दू त्योहारों पर लगा दिए जाते थे। जब मैं सीएम बना तो सबसे पहले कावड़ यात्रा पड़ी थी। संबंधित अधिकारी मेरे पास आये और बोले कि यात्रा नहीं हो सकती है, दंगा हो जायेगा। तो मैंने कहा आप लोग किस लिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में 42 लाख लोगों को आवास मिले, सौभाग्य योजना के तहत 1.41 करोड़ घरों को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए गए, उज्जवला योजना में 1.67 करोड़ परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन मिले, 2.61 लाख व्यक्तिगत शौचालय निर्मित किए गए, अटल पेंशन योजना में 36.60 लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। ऐसी तमाम और कल्याणकारी योजनाओं से जिनको भी लाभ मिला, वे सभी भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं क्योंकि इन लोगों को समझ आ गया है कि पिछली सरकारों ने उनके साथ धोखा किया।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

दस पशुओं की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कर की जाए कार्रवाई : मुस्तफा हुसैन

Next Post

योगी सरकार ने कंगना रनौत को बनाया ओडीओपी का ब्रांड एम्बेसडर

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
Main Slider

चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु

26/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Vishnudev Sai blessed 13 newlyweds.
राजनीति

सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

26/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री

26/04/2026
Next Post
kangana with cm yogi

योगी सरकार ने कंगना रनौत को बनाया ओडीओपी का ब्रांड एम्बेसडर

यह भी पढ़ें

Priyanka Gandhi

जनता के मुद्दों पर मैं लड़ती रहूंगी और उत्तर प्रदेश छोडूंगी नहीं : प्रियंका गांधी

05/03/2022
economy

भारतीय अर्थव्यवस्था में V-आकार का सुधार

03/12/2020
ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia

कमलनाथ के बयान पर भड़के ज्योतिरादित्य, बोले- हां मैं कुत्ता हूं

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version