Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी बोले- भारतीय संस्कृति की समृद्धता में यूपी की भूमिका महत्वपूर्ण

CM Yogi

cm yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय संस्कृति को समृद्ध करने में राज्य का महत्वपूर्ण योगदान है।

अपने सरकारी आवास पर ‘रागगीरी कैलेण्डर-2021’ का विमोचन करने के अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विलक्षण प्रतिभा की धरती है। संस्कृति में संगीत भी समाहित है। इसके दृष्टिगत भारतीय संगीत मानचित्र में उत्तर प्रदेश के योगदान पर केन्द्रित इस कैलेण्डर का प्रकाशन एक सराहनीय प्रयास है।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश बना अव्वल

उन्होने कहा कि इस प्रकाशन के माध्यम से सुर और साज के मानचित्र पर उत्तर प्रदेश के गौरव और गरिमा को स्थापित करने का कार्य किया गया है। महान संगीत कलाकारों पर आधारित यह कैलेण्डर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी से जोड़ने में उपयोगी होगा।

ज्ञातव्य है कि रागगीरी संस्था द्वारा प्रकाशित वर्ष 2021 के कैलेण्डर में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे, पंडित किशन महाराज, पंडित रविशंकर, विदुषी गिरिजा देवी, पंडित उदय शंकर, विदुषी रसूलन बाई, विदुषी सितारा देवी, विदुषी बेग़म अख्तर, विदुषी सिद्धेश्वरी देवी, पंडित सामता प्रसाद तथा पंडित शम्भू महाराज जैसी संगीत जगत की विभूतियों पर जानकारी प्रकाशित की गई है। इन सभी महान कलाकारों का या तो जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ अथवा उत्तर प्रदेश उनके कार्य क्षेत्र से जुड़ा रहा।

Exit mobile version