Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी ने मां विंध्यवासिनी के किये दर्शन, दिए ये निर्देश

मां विंध्यवासिनी के किये दर्शन Mother Vindhyavasini's vision

मां विंध्यवासिनी के किये दर्शन

मिर्जापुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विन्ध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के तर्ज पर विन्ध्याचल धाम में बनने वाले विन्ध्य कोरिडोर का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विन्ध्याचल मंडल के मिर्जापुर और सोनभद्र जिले के लिए जल जीवन मिशन के तहत पेयजल परियोजना के वर्चुअल शिलान्यास में शामिल होने के बाद श्री योगी विन्ध्याचल धाम पहुंचे। उन्होंने पूरे विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर पूजन किए। अपनी आराध्य देवी चरणों में शीश नवा कर आशीर्वाद मांगा। इस दौरान आम दर्शनार्थियों के लिए दर्शन रोक दिए गये थे।

योग, खेल व शारीरिक अभ्यास को अपने जीवन का हिस्सा बनायें : राज्यपाल

इससे पहले योगी ने टांडा फाल के पास स्थित गौशाला में गौ माता का पूजन किया। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर पुरोहित पंडितों ने पूरे विधि-विधान से कराया। गौशाला को दूल्हन की तरह सजाया गया था। गायो को नहला धुलाकर तैयार रखा गया था। कमजोर गायों को दूसरे गौशाला में स्थान्तरित कर दिया गया था। स्थानीय नागरिकों को कुपोषण से बचाव के लिए सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। देवरी गांव में महिला समूह की सदस्यों को प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हस्तनिर्मित सामानों के प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। पूरे कार्यक्रम में सासंद विधायक सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version