• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Writer D by Writer D
03/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने (CM Yogi) रविवार को विंध्य की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी देवी (Maa Vindhyavasini) का दर्शन पूजन किया।

विंध्याचल में चल रहे नवरात्र मेला के दूसरे दिन योगी आदित्यनाथ ने एक आम दर्शनार्थी की तरह अपनी कुल देवी का पूजन कर आशीर्वाद मांगा। उन्होने खुद की बहुप्रतीक्षित विंध्य कोरिडोर परियोजना का भौतिक निरीक्षण किया। दूसरी बार मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने के बाद उनकी यह पहली यात्रा थी। पहले कार्यकाल में वह यहां दस बार आ चुके हैं। मुख्यमंत्री के लिए सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गयी थी। इस दौरान मंदिर परिसर को खाली करा लिया गया था।

योगी आदित्यनाथ आज तीसरे पहर मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने पूरे विधि विधान से की अभ्यर्थना की और आशीर्वाद मांगा। पूरे धार्मिक कार्य स्थानीय भाजपा विधायक एवं विंध्याचल धाम के तीर्थ पुरोहित रत्नाकर मिश्र और उनके सहयोगी पंडितों की टीम ने कराया। मंत्रोच्चार के बीच योगी आदित्यनाथ ने पूजन किया। हवन कुंड में साकला डाल हवन भी किया।

कल से मुख्यमंत्री योगी के आवास में शुरु होगी जनसुनवाई

मुख्यमंत्री के यहां धाम में पहुंचने से पहले सभी पूजन सामग्री आदि की तैयारियां पूरी कर ली गई थी। उन्होंने धाम में स्थित लधु त्रिकोण कर मां विंध्यवासिनी देवी के साथ मां काली और मां सरस्वती देवी के भी दर्शन किए।

शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मां के दरबार में हाजिरी लगायी थी। नवरात्रि के चलते धाम लाखों श्रद्धालुओं से भरा पड़ा था।विंध्य कोरिडोर निर्माण के साथ ही यहां अब तक भीड़ के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। पिछले कई दशकों में ऐसी भीड़ यहां नहीं देखी गई थी।

मुख्यमंत्री के लिए पुलिस लाइन में हैलीकॉप्टर उतरने की व्यवस्था की गयी थी। यहां वे सड़क के रास्ते विंध्याचल धाम तक गये। रास्ते में जगह जगह बैरियर लगा कर आम आदमी के लिए यात्रा रोक दी गई थी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। जिला प्रशासन और पुलिस के आला अफसर व्यवस्था को खुद अपने हाथों में ले रखी थी।

मुख्यमंत्री का यहां भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ भारी संख्या में जुटे भाजपाईयों ने उनका स्वागत किया। उनके आने की सूचना पर कार्यकर्ता अति उत्साह में थे। हैलिपैड पर अधिकारियों द्वारा स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे कोरिडोर और जल मिशन योजना की जानकारी ली और उन्हें सरकार की मंशा के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी।

Tags: cm yogimaa vindhyavasinimirjapur news
Previous Post

मम्मी बनी भारती सिंह, घर में गूंजी बेटे की किलकारियां

Next Post

नेपाल PM से शिष्टाचार बातचीत में CM योगी ने दोनों देशों के रिश्तों में भरी मिठास

Writer D

Writer D

Related Posts

Protests in Lucknow over Khamenei's death
Main Slider

खामेनेई की मौत की खबर पर लखनऊ में प्रदर्शन, 3 दिन के शोक का ऐलान

01/03/2026
Chandra Grahan
Main Slider

क्या होता है सूतक काल? जानें चंद्र ग्रहण से कितनी देर पहले होता है शुरू

01/03/2026
Holika Dahan
Main Slider

होलिका दहन पर लगा ग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त

01/03/2026
air india
Main Slider

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

28/02/2026
School Holidays
Main Slider

मार्च में स्कूल कॉलेज इतने दिन रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट

28/02/2026
Next Post

नेपाल PM से शिष्टाचार बातचीत में CM योगी ने दोनों देशों के रिश्तों में भरी मिठास

यह भी पढ़ें

AK Sharma

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भारत के पुनर्निर्माण में भागीरथ योगदान है : ऊर्जा मंत्री

25/07/2022
Supporters clashed in front of Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव के सामने ही दे दनादन, माला पहनाने के लिए आपस में भिड़े समर्थक

31/08/2024
Tirath Singh

दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचायें : सीएम तीरथ

01/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version