• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्ञान की भूमि है भारत, वेदों की परंपरा कराती है साक्षात दर्शनः सीएम योगी

Writer D by Writer D
12/10/2022
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को अयोध्या के निर्मोचन चौराहा स्थित राधा कृष्ण अम्मा मंदिर में रामानुजाचार्य (Sant Ramanujacharya) की मूर्ति का अनावरण किया। अनावरण के मौके पर मुख्यमंत्री के साथ जगद्गुरु रामानुजाचार्य राघवाचार्य और जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्रीधराचार्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  (CM Yogi) ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ज्ञान की भूमि है। समय -समय पर भारत में आध्यात्मिक संतों का मार्गदर्शन मिला है। स्वामी रामानुजाचार्य (Sant Ramanujacharya) ने समाज को दृष्टि दी थी। संतों का सानिध्य भारतवर्ष को हर कालखण्ड में मिला। संतों की इस परम्परा पर हमें गौरव की अनुभूति होती है। द्वैत-अद्वैत लक्ष्य पर पहुंचने के अलग-अलग मार्ग हैं। भारतीय मनीषा ने कभी नहीं कहा कि जो हम कह रहे हैं, वही धर्म है। महापुरुषों के द्वारा जो बताया गया, वही धर्म है।

मुख्यमंत्री  (CM Yogi) ने कहा कि संत लोक कल्याण के मार्ग पर चलने की हमें प्रेरणा देते हैं। जात-पात पूछे नहि कोई, हरि को भजे सो हरि को होई…। इस मार्ग से जब हम हटे तब विदेशी आक्रान्ताओं ने हमें कमजोर किया। हम सनातन धर्म को मजबूत कर एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के साथ ही दुनिया को शांति का संदेश देंगे।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल पहुंचे मंत्री समूह, राहत कार्यों को करें तेज: सीएम योगी

संतों ने मुख्यमंत्री से लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुरी करने का निवेदन किया। दक्षिण भारती की शैली में बने इस मंदिर में रामानुजाचार्य की 1000वीं जयंती पर मूर्ति स्थापित की गयी है। अयोध्या में रामानुजाचार्य की यह पहली मूर्ति है।

मुख्यमंत्री  (CM Yogi) इस कार्यक्रम के अलावा श्रीराम मंत्र अर्थ मंडपम हर्षण नगर के श्रीराम मंत्र महायज्ञ रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करेंगे।

इस अवसर पर महंत अवधेश दास बड़ा भक्तमाल, रसिक पीठाधीश्वर महंत जनमेजय शरण, अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और रुदौली के विधायक रामचन्द्र यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags: ayodhya newscm yogi
Previous Post

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल पहुंचे मंत्री समूह, राहत कार्यों को करें तेज: सीएम योगी

Next Post

राम मंत्र के जप का क्या प्रभाव है, संतों ने किया साबित: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
cm yogi

राम मंत्र के जप का क्या प्रभाव है, संतों ने किया साबित: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

loot

दिनदहाड़े गैस एजेंसी से डेढ़ लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

14/07/2021

देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 4 लाख के करीब पहुंची, एक दिन में 40 लाख लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

28/07/2021
Kharna

छठ पूजा: आज अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा, जानें मुहूर्त

30/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version