• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने मां पीताम्बरा पीठ के किए दर्शन, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया अवलोकन

Writer D by Writer D
08/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, झाँसी
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। अपने झांसी दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पीताम्बरा पीठ (Maa Pitambara Peeth) के दर्शन करने के बाद चिरगांव विकासखंड स्थित गुलारा में निर्माणाधीन जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन किया। उन्होंने गौशाला में गायों का पूजन कर उन्हें चारा भी खिलाया।

झांसी के दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आज दूसरे दिन सुबह से ही अपने काफिले के साथ सीमा से सटे मप्र के दतिया (Datiya) स्थित मां पीताम्बरा पीठ (Maa Pitambara Peeth) के दर्शन के साथ उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। वहां उन्होंने तंत्र साधना की विशिष्ट देवी मां धूमावती के भी दर्शन किए। आम तौर पर मां धूमावती के दर्शन केवल शनिवार को ही होते हैं। उन्होंने मां धूमावती को प्रसाद भी चढ़ाया। उनके साथ मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत तमाम जनप्रतिनिध भी उपस्थित रहे।

आज मध्य प्रदेश स्थित दतिया में श्री पीताम्बरा पीठ जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

यहां विधि-विधान से पीताम्बरा माई के दर्शन-पूजन और श्री वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर सम्पूर्ण जगत के कल्याण हेतु प्रार्थना की।

जय मॉं पीताम्बरा! pic.twitter.com/SVZYT4KDfr

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 8, 2022

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की जिलाधिकारी ने दी जानकारी

उसके बाद मुख्यमंत्री ने वहां से सीधा चिरगांव के समीप स्थित गुलारा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत गुलारा ग्राम समूह पेयजल परियोजना के निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। मौक़े पर ज़िलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने उन्हें परियोजना के सम्बंध में अब तक हुए कार्यों की आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने वहां उपस्थित कर्मचारियों से भी बात की। और प्लांट के निर्माण की गुणवत्ता की भी जानकारी ली।

बृजेश पाठक ने मातृ दिवस पर दी बधाई, कहा- मां बिना इस सृष्टि की कल्पना अधूरी है

गौ माता का पूजन कर खिलाया चारा

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम पंचायत गुलारा, विकास खण्ड चिरगांव में स्थित गौशाला का निरीक्षण किया गया। उन्होंने गौशाला में गायों का पूजन करते हुए उन्हें घास खिलाई। वहां उपस्थित लोगों व जिलाधिकारी को उन्होंने गायों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कुछ कमजोर बछड़ों को देख उन्होंने कहा कि इन्हें दूध नहीं पिलाते क्या? उन्होंने गौ के गोबर से गैस प्लांट लगाने, गौ आधारित खेती करने के भी टिप्स दिए। निरीक्षण के बाद वहां मुख्यमंत्री द्वारा अपने हाथों से पौधारोपण भी किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान उनके साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री भानु प्रताप सिंह, सांसद अनुराग शर्मा, विधायक राजीव परीछा, विधायक डॉ रश्मि आर्या व तमाम जिले के आला अधिकारी उपस्थित रहे।

योगी सरकार: भरपूर होगी पैदावार तो सुर्खियां नहीं बनेंगे दाल के दाम

Tags: cm yogiJhansi newsMaa Pitambara Peethup newsYogi News
Previous Post

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम के एडमिट कार्ड हुए जारी

Next Post

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कौशाम्बी हादसे पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की

27/03/2026
Hostel
उत्तर प्रदेश

अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए यूपी में बनेंगे 6 आधुनिक हॉस्टल, ₹6.15 करोड़ की पहली किस्त जारी

27/03/2026
Earth Hour
Main Slider

उत्तराखंड : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’

27/03/2026
Jewar International Airport
Main Slider

5 स्तरीय सुरक्षा घेरे में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हाईटेक निगरानी से चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

27/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लिया प्रयागराज हादसे का संज्ञान, शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

27/03/2026
Next Post

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

यह भी पढ़ें

murder

सम्पत्ति विवाद में पिता की धारदार हथियार से कर दी हत्या

21/05/2023
Hair

घने-लंबे बालों का सपना होगा पूरा, ट्राई करें ये मैजिकल तेल

13/02/2026
ramdarbar

सीएम योगी ने फीरोजाबाद में कांच से निर्मित रामदरबार पीएम मोदी को किया भेंट

03/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version