Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, लोगों को बांटी राहत सामग्री

cm yogi

cm yogi

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में बाढ़ के हालात के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों वाराणणसी और गाजीपुर का हवाई सर्वेक्षण किया। वे वाराणसी में भी नाव से बाढ़ का जायजा लेने के लिए पहुंचे। अस्सी घाट के उन इलाकों में गए जहां बाढ़ का सबसे ज्यादा असर नजर आ रहा है।

NDRF की नाव पर सवार होकर हालात का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री बाढ़ राहत शिविर में पहुंचे। वहां उन्होंने बाढ़ राहत सामग्री बांटी। इसके बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।

योगी (CM Yogi) ने यूपी में बाढ़ की समस्या के लिए राजस्थान और मध्य प्रदेश के बांधों से छोड़े गए पानी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “इस बार उत्तर प्रदेश में बारिश औसत से भी कम हुई है, लेकिन यहां पर जो भी समस्या खड़ी हुई है वह राजस्थान और मध्य प्रदेश द्वारा अतिरिक्त जल छोड़ने के कारण हुई है।”

सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, गंगा द्वयार से देखा गंगा में बाढ़ का मंजर

योगी ने कहा, “राजस्थान से 26 लाख क्यूसेक और मध्य प्रदेश से 4 लाख क्यूसेक से अधिक जल छोड़ने के कारण उत्तर प्रदेश में चंबल नदी, बेतवा नदी व अन्य सहायक नदियों में जलस्तर काफी बढ़ गया, जिससे गंगा और यमुना के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई। लेकिन घबराएं नहीं इस संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ है।”

वाराणसी में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ।

सीएम ने कहा, “बाढ़ की पानी से पूरा क्षेत्र डूब गया है। फिलहाल प्रदेश के 1100 गांव प्रभावित हैं। गाजीपुर में 33 गांव के करीब 7 हजार परिवार इससे प्रभावित हुए हैं। लोगों के घरों पर प्रशासन की तरफ से राशन पहुंचाया जा रहा है। सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री में 15 दिन का राशन और जरूरी खाने पीने के सामान है।

प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से सभी संभव मदद किया जा रहा है। दलहनी और तिलहनी फसलों की बुवाई का फिलहाल वक्त, कुछ सब्जियां भी इसी सीजन में बोई जाती हैं। बाढ़ के कारण किसानों को नुकसान हुआ है।”

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में सीएम ने की पूजा

सीएम योगी शाम साढ़े 4 बजे BHU हेलीपैड से सीधे अस्सी घाट पहुंचे। यहां पर NDRF और PAC गोताखोरों की मौजूदगी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का नाव से जायजा लिया। बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। इसके बाद उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उनके साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।

Exit mobile version