Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कल्याण सिंह की त्रयोदशी में शामिल हुए CM योगी, बोले- रामभक्त को एक रामभक्त की विनम्र श्रद्धांजलि

अलीगढ़ के अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के योदशी संस्कार का कार्यक्रम जारी है। सबसे पहले शांति पाठ शुरू किया गया। आचार्य पंडित राकेश मुखरैया ने हवन कराया।

जिसमें कल्याण सिंह के पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह, उनके नाती वित्त राज्यमंत्री संदीप सिंह व छोटे नाती सौरभ सिंह ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद 13 ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के आने का सिलसिला जारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि हजारों वर्षों के सपनों को पूरा करने के लिए स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी किया।

इसके साथ ही प्यार में भी वह कभी पीछे नहीं रहे। उन्होंने राम जन्मभूमि निर्माण के लिए विवादित ढांचे के विध्वंस की नैतिक जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस्कॉन के संस्थापक की जयंती पर PM मोदी ने जारी किया 125 रुपए का सिक्का

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए अतरौली पहुंच गए। उन्होंने केएमवी इंटर कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी।

Exit mobile version