Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

होली से पहले निकाली जाएगी भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा, सीएम योगी भी होंगे शामिल

CM Yogi

CM Yogi Adityanath

गोरखपुर। गोरखनाथ की नगरी में होलिका दहन रविवार की रात 10: 27 के बाद होगी। इससे पहले दोपहर तीन बजे से पांडेय हाता से भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी शामिल होंगे। वहीं होली मंगलवार को मनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  भगवान नृसिंह की शोभायात्रा का आरंभ करेंगे। उस दौरान फूलों की होली खेली जाएगी। जिला प्रशासन ने भी मंगलवार के लिए होली का अवकाश घोषित किया है।

आज मुख्यमंत्री (CM Yogi) के नेतृत्व में निकलेगी शोभायात्रा

महानगर के पांडेयहाता से अपराह्न तीन बजे से भक्त प्रहलाद की शोभा यात्रा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखरेख में निकाली जाएगी।

सीएम योगी ने क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी

होलिका दहन समिति के महामंत्री रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस बार फूलों के होली के साथ-साथ राम मंदिर पर विशेष झांकी, काशी की प्रसिद्ध मशान की होली के साथ ही बरसाने की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। बताया कि शोभा यात्रा में बग्गी, डीजे के साथ ही कई झांकियां शामिल होंगी।

Exit mobile version