• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो दिन में 317 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार देंगे सीएम योगी

Writer D by Writer D
13/02/2024
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) दो दिन (14 व 15 फरवरी) के अलग-अलग कार्यक्रमों में जन कल्याण के कार्यों को नई ऊंचाई देने के साथ ही करीब 317 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। बुधवार (14 फरवरी) को वह 252 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 91 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जबकि गुरुवार (15 फरवरी) को 60 करोड़ रुपये की एक महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास और करीब पांच करोड़ रुपये की एक परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इन दो दिनों में वह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नारी शक्ति वंदन, गांव चलो अभियान के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

सीएम योगी (CM Yogi) के बुधवार को दोपहर बाद गोरखपुर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सबसे पहले वह खाद कारखाना परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचेंगे। यहां करीब एक हजार जोड़ों का विवाह संपन्न होना है। मुख्यमंत्री इन जोड़ों को उपहार और आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इसी कार्यक्रम के मंच से सीएम योगी विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के 91 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

इन विकास कार्यों पर 252 करोड़ 06 लाख 46 हजार रुपये की लागत आएगी। इनमें 131.50 करोड़ रुपये की जल निगम (ग्रामीण) की 36 पेयजल परियोजनाएं शामिल हैं। बुधवार को सायंकाल मुख्यमंत्री (CM Yogi) रजही आजादनगर (वनटांगिया गांव) आकर गांव चलो अभियान के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे।

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए तैयार हैं नौकरी/रोजगार के 1.10 करोड़ नए अवसर: मुख्यमंत्री

गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को पूर्वाह्न योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़कर स्वावलंबी हो रही महिलाओं को सम्मानित करने के साथ स्वयं सहायता समूह की सदस्यों से संवाद करेंगे।

इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) दोपहर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आयोजित समारोह में 60 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास और करीब पांच करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण करेंगे।

मेडिकल कॉलेज में 50 यूजी सीटों की वृद्धि के लिए 60 करोड़ रुपये से नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। जबकि यहां एक मेगावाट क्षमता के सोलर रूफटॉप प्लांट का लोकार्पण होना है। इससे मेडिकल कालेज के विद्युत व्यय में प्रति वर्ष 72 लाख रुपये की बचत होगी।

Tags: cm yogigorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

आपदा नियंत्रण के लिए IIT Roorkee के विशेषज्ञों की मदद लेगी योगी सरकार

Next Post

Haldwani: सीएम धामी की घोषणा के बाद विवादित स्थान पर बनी पुलिस चौकी

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Jan ki Sarkar Jan ke Dwar
राजनीति

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनसेवा का सशक्त मॉडल

31/01/2026
Savin Bansal
राजनीति

निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए नए गोसदनों को मिली मंजूरी

31/01/2026
Digital Agriculture
उत्तर प्रदेश

खेती में डिजिटल टेक्नोलॉजी व डेटा का होगा इस्तेमाल

31/01/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी की मजबूत भागीदारी, 10.94 लाख से अधिक आवेदन

31/01/2026
Next Post
Police Station, Haldwani

Haldwani: सीएम धामी की घोषणा के बाद विवादित स्थान पर बनी पुलिस चौकी

यह भी पढ़ें

Prepare gourd healthy raita, will be ready in minutes

इस सब्जी का रायता बढ़ाएगा खाने का स्वाद, ऐसे करें तैयार

14/07/2024
Rakesh Tikait

‘जरा संभल कर जइयो लखनऊ’… किसान आंदोलन पर UP BJP के ट्वीट पर बवाल

29/07/2021
पुलिस की बर्बरता

चेकिंग के दौरान पुलिसवाले की बर्बरता,  माथे में ठोंक दी बाइक की चाबी

28/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version