• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लंदन-न्यूयॉर्क सहित 20 देशों के टूर पर जाएंगे सीएम योगी, ये मंत्री भी होंगे साथ

Writer D by Writer D
13/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Invertors Summit) में रोड शो के लिए अमेरिका और ब्रिटेन जाएंगे। गुजरात चुनाव के सीएम के कार्यक्रम तय होते ही तिथियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उद्योग विभाग ने मुख्यमंत्री समेत विभिन्न मंत्रियों के विदेशों में रोड शो के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम का मसौदा तैयार कर लिया है, हालांकि अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।

साल 2023 में भी राजधानी लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होना है। योगी सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपए का निवेश यूपी में लाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए योगी सरकार ब्रांडिंग में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। देश के साथ-साथ विदेशो में योगी सरकार ब्रांडिंग करेगी।

ब्रांडिंग के लिए योगी सरकार (Yogi Government) ने फुल प्रूफ प्लान तैयार किया है। विदेशों में यूपी की ब्रांडिंग करने को विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय शहरों में निवेशकों के साथ बैठकें होंगी। 18 नवंबर से 20 दिसंबर तक पूंजी निवेश के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 16 मंत्री 20 देशों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लंदन, न्यूयार्क, डैलेस, शिकागो व सैनफ्रांसिस्को जाएंगे, जहां वह उद्योग और कारोबार के संबंध में कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही यूपी में निवेश के लिए अधिकारियों को निमंत्रण भी देंगे।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जाएंगे नीदरलैंड और फ्रांस

मुख्यमंत्री के साथ-साथ जो भी मंत्री अलग-अलग दौरों पर जाएंगे, वह यूपी निवेश को लेकर कंपनियों के अधिकारियों से मिलेंगे। वह यूपी में निवेश की संभावनाओं के बारे में अधिकारयों को बताएंगे। बता दें कि हर समूह में दो मंत्री रखे गए हैं। सीएम योगी के साथ-साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी विदेशों के दौरे पर रहेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 29 नंवबर से 5 दिसंबर तक नीदरलैंड के आइंड हावन और फ्रांस की राजधानी पेरिस का दौरा करेंगे। डिप्टी सीएम केशव के साथ आईटी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रहेंगे।

ये मंत्री भी जाएंगे विदेशी दौरे पर

वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आठ दिसंबर से 14 दिसंबर तक मैक्सिको सिटी, रिया द जनेरियो (ब्राजील), व म्नयूस आयर्स (अर्जेंटीना) जाएंगे। यहां पर वह विदेशी निवेशकों से मुलाकात करेंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ निषाद पार्टी चीफ और मत्स्य मंत्री संजय निषाद भी रहेंगे। इसके आलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, वित्तमंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य, गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, श्रम मंत्री अनिल राजभर विदेशी दौरे पर निवेशकों को लुभाने जाएंगे।

Tags: cm yogiGISGlobal investors summitLucknow Newsup new
Previous Post

रोजाना सम्बन्ध बनाने से मिलते है ये फायदे

Next Post

मासूम को नींद में उठाकर ले गया दरिंदा, बाउंड्रीवाल से फेंका, और फिर…

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Forensic Institute
उत्तर प्रदेश

वैश्विक साइबर सुरक्षा कवच बनेगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

01/04/2026
Next Post
rape

मासूम को नींद में उठाकर ले गया दरिंदा, बाउंड्रीवाल से फेंका, और फिर...

यह भी पढ़ें

suresh khanna

कारोनो का बावजूद बेहतर वित्तीय प्रबंधन किया गया:  सुरेश खन्ना

18/04/2022
CSIR ugc net

CSIR-UGC में परीक्षा शहर चुनने के लिए एनटीए ने खोली करेक्शन विंडो

20/10/2020

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े डीटीओ कर्मी को मारी गोली

27/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version