Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

श्रीराम नवमी पर भगवा यात्रा का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी

लखनऊ। चैत्र श्रीराम नवमी (Sri Ram Navami) के अवसर पर राजधानी लखनऊ में एकल अभियान द्वारा भगवा यात्रा (Bhagwa Yatra)  निकाली जायेगी। भगवा यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  करेंगे। इस यात्रा में लखनऊ महानगर के लोग सहभाग करेंगे।

भगवा यात्रा 10 अप्रैल को अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर से शाम 04 बजे प्रारम्भ होगी। कपूरथला, आईटी चौराहा, लखनऊ विश्वविद्यालय और हनुमान सेतु होते हुए भगवा यात्रा का समापन झूलेलाल वाटिका में होगा।

किसी भी गरीब की झोपड़ी-दुकान पर न चलें बुलडोजर : सीएम योगी

एकल अभियान के शिव बरन शुक्ला ने बताया कि श्रीराम महोत्सव के अवसर पर श्रीहरि मंदिर रथ का लोकार्पण भी होगा। भगवा यात्रा अपने ही देश में विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं के पुनर्वास एवम जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के समर्थन के लिए यह यात्रा समर्पित होगी। इस यात्रा में दो पहिया एवं चार वाहनों से लोग शामिल होंगे।

Exit mobile version