Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिवाली पर अयोध्या में राम जन्मभूमि में सीएम योगी करेंगे पूजा, जानें पूरा कार्यक्रम…

राम जन्मभूमि में सीएम योगी करेंगे पूजा Ram Janmabhoomi in Ayodhya on Diwali

राम जन्मभूमि में सीएम योगी करेंगे पूजा

अयोध्या। कोरोना काल के दौरान अंधेरे में डूबी देश की जनता के लिए दिवाली रोशनी लेकर आई है। हर कोई अपने घरों और आस-पास को रोशन करने में लगा है। इस पवन पर्व पर राम की नगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव मनाया जायेगा। इस बार की दिवाली अयोध्या की दिवाली खास होगी, क्योंकि कुछ समय पहले ही राम मंदिर की नींव रखी गई है।

सच्ची पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है और तमाशा करने वालों को सुरक्षा : राहुल गांधी

अयोध्या में यह चौथा दीपोत्सव होगा। इसकी शुरुआत की तैयारियां जोरों पर हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 में इस दीपोत्सव की शुरुआत की थी। इसे ऐतिहासिक एवं यादगार समारोह बनाने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

पिछले वर्ष यह समारोह पांच से सात दिनों तक चला था, लेकिन इस वर्ष यह तीन दिनों तक चलेगा। लोग इसे अपने घर बैठ कर भी देख सके इसके लिए वर्चुअल दीपोत्सव की भी सुविधा की गई है।

कार्यक्रम ये है खास

अयोध्या में आज का मुख्य कार्यक्रम दोपहर तीन बजे के बाद शुरू हो जाएगा। जिसका प्रसारण टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव किया जाएगा। वहीँ, समारोह के दौरान भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसमें महिलाएं ‘मिशन शक्ति’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए हिस्सा लेंगी। संस्कृति विभाग ने इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली है और इस पर काम भी शुरू हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि भगवान राम के वनवास से लौटने पर अयोध्या में होने वाला राज्याभिषेक समारोह आकर्षण का केंद्र होगा और उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों की महिला कलाकार अपनी प्रस्तुति से इसे और भव्य बनाएंगी।

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, जानें किसकी होगी छुट्टी, किसे मिलेगा मौका?

ये होगा आज का कार्यक्रम

3.00 PM: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचेंगे।
3.10 PM: सीएम राम जन्मभूमि जाएंगे, यहां पूजा करेंगे और 11 हजार दीयो को जलाया जाएगा।
4.00 PM: हेलिकॉप्टर से राम, लक्ष्मण और सीता आएंगे। उनका सीएम योगी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल स्वागत और पूजा करेंगे।
5.00 PM: भरत मिलाप और अन्य कार्यक्रम।
05.10 PM: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता को संबोधन।
06.00 PM: मुख्यमंत्री योगी सरयू घाट पहुंचेंगे और सरयू आरती में हिस्सा लेंगे।
06.15 PM: दीपोत्सव शुरू हो जाएगा। जिसके बाद सीएम और राज्यपाल रामकथा पार्क में कल्चलर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

 

Exit mobile version