Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भूपेंद्र चौधरी ने ग्रहण किया पदभार, सीएम योगी ने मिष्ठान खिलाकर दी शुभकामनाएं

Bhupendra Chaudhary, cm yogi

Bhupendra Chaudhary, cm yogi

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह (Bhupendra Chaudhary) ने सोमवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित स्वागत व अभिनंदन समारोह के बाद औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने भूपेन्द्र सिंह (Bhupendra Chaudhary) को मंच से अपने आसन तक पहुंचाया।

बाद में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह (Bhupendra Chaudhary) को मिष्ठान खिलाकर उनके सफलतम कार्यकाल के लिए शुभकामनाऐं दी। तत्पश्चात् नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से भेंट भी की।

Exit mobile version