• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ayodhya Gangrape: योगी का एक्शन, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी की सम्पत्ति की जाँच शुरू

Writer D by Writer D
02/08/2024
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अयोध्या में नाबालिग लड़की से रेप (Ayodhya Gangrape) के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बड़ा एक्शन लिया है। गौरतलब है कि सीएम योगी ने शुक्रवार को ही अयोध्या रेप पीड़िता की मां से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। अब इस पूरे मामले में दो पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, रेप के मुख्य आरोपी मोइद की संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

अयोध्या के भदरसा में हुए रेप कांड में बड़ी कार्रवाई की गई है। पीड़ित किशोरी की मां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मिलने के बाद से ही कार्रवाई तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, पूराकलंदर थानाध्यक्ष रतन शर्मा और भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस वालों पर ये एक्शन त्वरित कार्रवाई न करने और मुकदमा दर्ज करने में देरी के कारण की गई है। नाबालिग लड़की की मां ने मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) से इस बारे में शिकायत की थी।

Ayodhya Gangrape: पीड़िता की मां से सीएम योगी ने की मुलाकात, दिलाया कड़ी कार्रवाई का भरोसा

इंडिया टीवी के अनुसार, अयोध्या के भदरसा में नाबालिग बच्ची से रेप के मुख्य आरोपी सपा नेता मोइद खान पर भी एक्शन तेज कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मोइद की संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी गई है। राजस्व विभाग ने उसकी जमीन की पैमाईश शुरू की है। मोइद पर तालाब और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे का आरोप लगा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, अयोध्या रेप केस (Ayodhya Gangrape) की पीड़िता के पिता नहीं है। उसकी मां और बहने मजदूरी से मिले पैसे से घर का गुजारा चलाती हैं। आरोप है कि ढाई महीने पहले पीड़िता मजदूरी कर घर लौट रही थी। इसी वक्त सपा नेता मोइद खान की बेकरी में काम करने वाला राजू खान उसके पास आया और कहा मोइद तुम्हें बुला रहे हैं। जब पीड़िता वहां पहुंची तो मोइद खान ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, राजू ने मोबाइल से वीडियो बनाया। इसके बाद राजू ने भी पीड़िता संग दुष्कर्म किया। इसके बाद ये सिलसिला आम हो गया और लगातार पीड़िता के साथ यह दोनों रेप करते रहे।

Tags: ayodhya gangrape casecm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

ऊर्जा मंत्री ने कावड़ यात्रा मार्गों और प्रमुख धार्मिक स्थलों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने के दिए निर्देश

Next Post

अधिवक्ता हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, सपा नेता समेत पांच गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yuva yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी

02/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव

02/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

02/04/2026
CM Dhami
राजनीति

केदारनाथ रावल से मिले मुख्यमंत्री धामी, यात्रा तैयारियों पर हुई अहम चर्चा

02/04/2026
CM Nayab Singh Saini met the PM Modi
राजनीति

CM नायब सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

02/04/2026
Next Post
Advocate Murder Case

अधिवक्ता हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, सपा नेता समेत पांच गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Pavitra Punia/ Ijaz Khan

एजाज खान के दूसरे धर्म में होने से घबरा रहीं हैं पवित्रा पुनिया की ‘माँ’

23/04/2021
Pinky Chaudhary

जंतर-मंतर: पिंकी चौधरी को कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

02/09/2021
Arrested

अवैध शस्त्र एवं प्रतिबंधित दवाओं का कारोबारी गिरफ्तार

18/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version