Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चैत्र नवरात्रि से पहले मुख्यमंत्री योगी की अपील, प्रदेशवासियों को लिखी पाती

CM Yogi's letter to the people of UP

CM Yogi's letter to the people of UP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ने चैत्र नवरात्रि से पहले प्रदेशवासियों को पत्र लिख कर राज्य के सुख समृद्धि की कामना की और नव संवत्सर की शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने (CM Yogi कहा कि नवरात्र सभी के जीवन में भक्ति, शक्ति, नवचेतना का संचार करे।सनातन नव संवत्सर(वि.सं. 2083) की हृदय से शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ने कहा कि नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने संकल्प से सिद्धि की गौरवमयी यात्रा की है। 2017 से पूर्व कालखंड के तम से उबरकर ‘उपद्रव से उत्सव प्रदेश’ की यात्रा रही है। उत्सव प्रदेश के नवनिर्माण में नारी शक्ति का योगदान अतुलनीय है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi ने कहा कि चैत्र नवरात्र उपासना का पर्व ३-मात्र नहीं, अपितु नारी-शक्ति के वंदन का महापर्व है। वहीं समाज, प्रदेश सशक्त बनता है, जहां बेटियां समर्थ होंगी। नारी शक्ति का मान रहे, बेटियों को सपनों का आसमान मिले। मातृशक्ति को सम्मान मिले।

नारी-शक्ति द्वारा नेतृत्व सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त उदाहरण है। विकसित प्रदेश के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हर क्षेत्र में बेटियों को अवसर मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर बेटियों को बेटों के समान अवसर प्रदान करने का संकल्प लें।

Exit mobile version