• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- इनके DNA में है विभाजन, इनको अच्छा नहीं लगता विकास

Desk by Desk
10/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
यूपी निर्यात को हब UP Export to Hub

यूपी निर्यात को हब

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष की विभाजनकारी नीतियों से प्रदेश जनता को सावधान रहने की अपील की है। कांग्रेस, सपा और बसपा का बिना नाम लिए योगी बोले विपक्षी दलों की सोच घटिया और इरादे खतरनाक हैं। विभाजन इनके डीएनए में है।

उन्होंने कहा कि इसी सोच के तहत इन्होंने पहले देश को बांटा और अब जाति, संप्रदाय, मजहब और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने की फ़िराक में हैं। इनके लिए अपना खानदान का हित ही सर्वोपरि है, बाकी सब गौड़ है। 15 साल तक प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहने वाली बसपा और सपा के पास उपलब्धि के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार और अराजकता है। समय-समय पर इन दलों ने अपने हित में लोकतंत्र और संविधान का गला घोटा है। इनका विकास सिर्फ नारों और भाषणों तक सीमित रहा है।

जब भी इन्हें सत्ता मिली इन्होंने अपने परिवार के अलावा किसी को नहीं माना। इनके लिए अपना परिवार और ख़ानदान ही देश है,समाज है, बाकी कुछ नहीं है। जब भी सत्ता में आते हैं तो परिवार की बात करते हैं और जब सत्ता से बाहर जाते हैं तो विभाजन और षड्यंत्र करने में कोई कोताही नहीं बरतते: UP CM https://t.co/0czxYfJZjU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2020

राहुल गांधी ने VVIP विमानों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, कहीं ये बातें

सीएम योगी शनिवार को यहां अपने आवास पर देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्​देनजर वहां के मंडल, सेक्टर और बूथ के प्रमुख पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विकास की असली शुरुआत तो छह साल पहले केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में भाजपा की सरकार बनने के साथ हुई। प्रधानमंत्री के ही मार्गदर्शन में वही काम उत्तर प्रदेश में हो रहा है। चौतरफा विकास के नाते भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

योगी ने कहा कि जनता में एक सकारात्मक भाव पैदा हुआ है। ऐसे में कोई चांस न देखकर इन दलों की नाखुशी अब हताशा में बदल चुकी है। लिहाजा वे सरकार को बदनाम करने का हर हथकंडा अपना रहे हैं। पर इनके मंसूबे कभी पूरे होने वाले नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1974 से 1917 के बीच इंसेफेलाइिटस से पूर्वांचल के 50 हजार मासूमों की मौत हुई। मरने वालों में से अधिकांश गरीबों के बच्चे थे। कभी किसी ने आवाज नहीं उठाई। सिर्फ तीन वर्षों में हम इंसेफेलाइटिस को जड़ से समाप्त करने की ओर है।

आईपीएस संजय सिंघल को बनाया गया एडीजी स्थापना , पीयूष आनंद पर गिरी गाज

मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि देवरहवा बाबा की यह पावन धरती कभी ‘चीनी का कटोरा’ रही है। यहां की सारी अर्थव्यवस्था गन्ने पर ही आधारित थी। उनसे पूछिए जिनके कार्यकाल में एक-एक कर मिलें बिकती गईं। उनको किन लोगों ने औने-पौने दाम पर बेच दिया? यहां की चीनी मिलों को मामला कोर्ट में है। फैसला होते ही पिपराइच और मुंडेरा की तरह देवरिया में भी आधुनिक चीनी मिलें बनेंगी। देवरिया में मेडिकल कॉलेज अगले साल से शुरू हो जाएगा। जलनिकासी की समस्या का भी स्थायी समाधान होगा। योगी ने निवर्तमान विधायक जन्मेजय सिंह के असामियक निधन पर दुख जताया। साथ ही विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को पूरा करने का भरोसा भी दिया।

मानहानि केस में Richa Chadha को मिला न्याय

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में भाजपा के बेमिसाल नेतृत्व और संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है। भाजपा आज जिस बुलंदी पर है,उसके आधार आप ही हैं। यकीनन आप इस सिलसिले काे आगे भी जारी रखेंगे।

बैठक के शुरू में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र सिंह ने सबका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने आभार जताया। बैठक में सरकार के मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, श्रीराम चौहान और प्रांतीय मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी समेत बूथ, सेक्टर और मंडल के प्रमुख पदािधकारी मौजूद रहे।

Tags: AkhileshconspiracyFamilyismmayawatiNews of CM YogiOppositionPartitionriotU.P.अखिलेशदंगापरिवारवादमायावतीयूपी की खबरेंविपक्षविभाजनसाजिशसीएम योगी
Previous Post

राहुल गांधी ने VVIP विमानों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, कहीं ये बातें

Next Post

रेखा के बर्थड़े पर उर्मिला मातोंडकर से लेकर हेमा मालिनी तक, बी-टाउन सेलेब्स ने दी बधाई

Desk

Desk

Related Posts

tulsi
Main Slider

वैशाख माह में करें तुलसी के ये उपाय, घर से दूर हो जाएगी तंगहाली

14/04/2026
wedding
Main Slider

शादी वाले घर से फौरन हटा दें ये चीजें, वरना वैवाहिक जीवन में उत्पन्न हो सकती है बाधा

14/04/2026
Job Fair
Main Slider

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

13/04/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार की पहल, आंबेडकर जयंती बनेगी सामाजिक न्याय और जनसशक्तीकरण का महापर्व

13/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

13/04/2026
Next Post
rekha रेखा

रेखा के बर्थड़े पर उर्मिला मातोंडकर से लेकर हेमा मालिनी तक, बी-टाउन सेलेब्स ने दी बधाई

यह भी पढ़ें

Mulayam Singh

मुलायम सिंह की हालत नाजुक, डॉक्टर बोले- अगले 24 से 48 घंटे बेहद अहम

09/10/2022
NPR

एनपीआर की नजर से नहीं बच पाएंगे अपराधी, शहर के चप्पे-चप्पे पर लगे कैमरे

30/05/2022
aja ekadashi 2020

जानें अजा एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

14/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version