Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिहार विधानसभा चुनाव में आज से सीएम योगी की एंट्री, कैमूर से करेंगे शुरूआत

बिहार चुनाव

बिहार चुनाव

बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे मुख्यमंत्री यो‍गी आदित्‍यनाथ, आज से कैमूर से होगी शुरुआत। मुख्यमंत्री बिहार में पहले चरण में मतदान के लिए छह दिनों में 18 रैलियां करेंगे। 20 अक्तूबर को बिहार के कैमूर से होगी चुनाव प्रचार की शुरुआत।

मुख्यमंत्री योगी की पहली जनसभा कैमूर के रामगढ़ विधानसभा में सुबह 11 बजे।

बाइक बोट घोटाले में 50 हजार का इनामी वांछित ललित भाटी गिरफ्तार

दोपहर 12 बजे कैमूर जिले से अरवल के लिए होंगे रवाना, 1 बजे होगी अरवल में जनसभा। दोपहर 2 बजे रोहतास के काराकाट में जनसभा। शाम 4 बजे पटना एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना होंगे।

21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री की होंगी 3 जनसभाएं। पहली बड़ी जनसभा सुबह 11 बजे जमुई में। जमुई से इंटरनेशनल शूटर गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयसी सिंह हैं भाजपा उम्मीदवार। तरारी में अगली जनसभा दोपहर 1 बजे।

छ साल की मासूम के साथ दरिंदगी के दोषी को आखरी सांस तक आजीवन कैद की सजा

मुख्यमंत्री की तीसरी जनसभा राजधानी पटना के पालीगंज में दोपहर 2.30 बजे होगी। शाम साढ़े 4 बजे मुख्यमंत्री पटना से लखनऊ के लिए होंगे रवाना।

Exit mobile version