• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी के फैन यामीन को मिली धमकी, आरोपी बोले- मस्जिद आया तो….

Writer D by Writer D
10/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, एटा
0
yameen

yameen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एटा। जिले के  नयागांव थाना क्षेत्र के कस्बा सराय अगहत में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के जबरदस्त फैन यामीन सिद्दीकी (Yameen) को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। रविवार को बकरीद की नमाज पढ़कर लौट रहे यामीन सिद्दीकी को कस्बे के ही दो लोगों ने धमकाया। आरोपियों ने यामीन को मस्जिद आने पर जान से मारने की धमकी दी है।

बीते कुछ दिन पहले यासीन (Yameen) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का टैटू अपने सीने पर गुदवाकर चर्चा में आया था। बाद में यामीन ने भाजपा की सदस्यता भी ले ली थी।

यामीन ने बताया कि रविवार की सुबह वह कस्बा की ही ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए गया। नमाज पढ़ने के बाद लौट रहा था, तभी रास्ते में लाला वारसी और और उसके भाई शाहरुख ने घेर लिया। धमकी देते हुए कहा कि तू बहुत बड़ा योगी का फैन बनता है। मुख्यमंत्री के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

आरोपियों ने गाली देते हुए कहा कि अगर दोबारा मस्जिद के आसपास दिखाई दे दिया तो तुझे जान से मार देंगे। यामीन ने बताया कि ये दोनों दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं। पूर्व में पुलिस को गलत सूचनाएं देकर और अफवाह उड़ाकर माहौल बिगाड़ने की कीशिश कर चुके हैं।

देवर की अर्थी के साथ पहुंची दुल्हन की डोली, गांव में पसरा मातम

यामीन सिद्दीकी ने कहा कि मुझे भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रशंसक होने की वजह से इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में सीओ राजकुमार ने बताया कि तहरीर दी गई है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कराएंगे।

सीएम योगी को आदर्श मानता है यामीन (Yameen)

यामीन का कहना है कि वह सीएम योगी को आदर्श मानते हैं और उनके बहुत बड़े फैन हैं। यामीन सिद्दीकी ने 20 जून को एटा में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वह सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी और भाजपा का प्रचार करते हैं। वहीं धमकी मिलने के बाद यामीन ने अपनी जान को खतरा बताया गया है।

Tags: cm yogicm yogi fanetah newsup news yameen
Previous Post

पंचतत्व में विलीन हुईं साधना गुप्ता, नम आँखों से प्रतीक ने दी मुखाग्नि

Next Post

अवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़, एसटीएफ़ ने 9 लोगों को दबोचा

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
SN Medical College
स्वास्थ्य

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन

05/05/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा, विभाग ने जारी किया अलर्ट

05/05/2026
Next Post
Illegal Arms Factory

अवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़, एसटीएफ़ ने 9 लोगों को दबोचा

यह भी पढ़ें

Ishrat Jahan

कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां से जेल में मारपीट, कोर्ट ने जेल प्रशासन से पूछा- क्या कदम उठाए

23/12/2020
SS Sandhu

आधार के लिए विशेष अभियान चलाने का मुख्य सचिव ने दिये निर्देश

14/12/2022
cm yogi

सीएम योगी ने अधिकारियों को दी राहत, विभागीय बैठकें होगी सप्ताह में सिर्फ एक दिन

24/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version