• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी की ‘जीवन और जीविका’ मुहिम लाई रंग, लाखों श्रमिकों ने कमाए 448 करोड़

Writer D by Writer D
09/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi congratulated

CM Yogi congratulated

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोरोना काल में जीवन और जीविका की मुहिम रंग ला रही है। देश में उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जिसने सूबे में आंशिक कोरोना कर्फ्यू लागू किया। जबकि अन्य प्रदेशों में पूर्णत: लॉकडाउन लगाया गया था। इसके बावजूद प्रदेश में 11 मई से छह जून तक मनरेगा में करीब छह गुना श्रमिकों को रोजगार मिला है। कोरोना काल में मनरेगा में हर रोज औसतन 50 से 60 हजार लोगों को रोजगार मिला है।

सीएम योगी ने दूसरे प्रदेशों में लॉकडाउन शुरू होते ही आने वाले प्रवासियों की स्किल मैपिंग के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने मनरेगा में श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मानव दिवस भी बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसी का परिणाम है कि आंशिक कोरोना कर्फ्यू लागू होने के बावजूद 10 मई से लेकर छह जून तक लगातार श्रमिकों की संख्या बढ़ी है।

अयोध्या को देंगे सीएम योगी तोहफा, 12 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

बता दें कि 10 मई को 17,980 ग्राम पंचायतों में श्रमिकों की संख्या 2,49,428 थी, जो बढ़कर पांच जून को 53,099 ग्राम पंचायतों में 13,45,151 हो गई। इसके बाद छह जून को 52,818 ग्राम पंचायतों में श्रमिकों की संख्या 14,08,615 हो गई है। इस दौरान दो करोड़ से अधिक मानव दिवस सृजित हुए हैं, जिसके सापेक्ष 11 लाख 60 हजार श्रमिकों को 448 करोड़ रुपये भुगतान भी किया गया है।

इस बाबत यूपी के अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास विभाग मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मानव दिवस और सृजित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जो गांव कोरोना मुक्त हैं, वहां मनरेगा के तहत गतिविधियां और बढ़ाई जाएंगी।

इन जिलों को मिला सबसे अधिक फायदा

मनरेगा में श्रमिकों को सबसे ज्यादा रोजगार खीरी में 60,435, कुशीनगर में 55,130, बहराइच में 53,674, महराजगंज 48,770, सीतापुर में 47,704, हरदोई में 36,046, सिद्धार्थनगर में 35,635, प्रयागराज में 34,206, बस्ती में 32,192 और रायबरेली में 31,599 श्रमिकों को रोजगार मिला है।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

बसपा मायावती ने केन्द्र सरकार के मुफ्त टीकाकरण को सराहा

Next Post

UP चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए जितिन प्रसाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Pudina Chole
Main Slider

लंच या डिनर में ट्राई करें इस राज्य की रेसिपी, फटाफट करें बनाने की तैयारी

15/11/2025
Rumali Roti with Veg Kabab
Main Slider

वीकेंड बनेगा स्पेशल, घर पर बनाएं ये स्ट्रीट फूड

15/11/2025
Saphala Ekadashi
Main Slider

क्यों खास है उत्पन्ना एकादशी, जानें धार्मिक महत्व

15/11/2025
birthday
Main Slider

रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं नवंबर में जन्मे व्यक्ति

15/11/2025
Utpanna Ekadashi
Main Slider

उत्पन्ना एकादशी पर करें राशिनुसार ये उपाय, बरसेगी श्री हरि कृपा

15/11/2025
Next Post

UP चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए जितिन प्रसाद

यह भी पढ़ें

CM Yogi

श्रद्धालुओं की आस्था का हो पूरा सम्मान, दर्शन-पूजन में न हो कोई असुविधा: याेगी

10/03/2023
हत्यारोपी गिरफ्तार

बस्ती मर्डर केस: पुलिस एंकाउंटर में युवती का हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मी घायल

16/11/2020
examination

यूपी में 8वीं तक के स्कूलों में एग्जाम 25-26 मार्च को, इस दिन जारी होगा रिजल्ट

20/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version