Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी बोले- बेटियों पर बुरी नजर डाली तो दुराचारियों की दुर्गति तय

मिशन शक्ति Mission Shakti

मिशन शक्ति

 

बलरामपुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियों को छेड़ने वालों की फोटो अब चौराहों पर लगाई जायेगी। श्री योगी ने शनिवार को यूपी के बलरामपुर जिले में कहा कि “मिशन शक्ति” से अपराधियों को सबक सिखाया जायेगा।

शनिवार को पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बलरामपुर कांड के चलते मिशन शक्ति की शुरूआत यहां से की गई है। मिशन शक्ति से अपराधियों को सबक सिखाया जायेगा। बेटियों के साथ छेडछाड करने वालो की फोटो चौराहों पर लगाई जायेगी।

उन्होंने कहा कि कि अच्छा काम करने वाले संगठनो को जिला और प्रदेश स्तर पर सम्मान करने का काम किया जायेगा। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए काम किया जायेगा।
श्री योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले तीन सालों में एक लाख 37 हजार पुलिस कर्मी भर्ती किये गये हैं। इससे पहले पुलिस में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था नहीं थी।

भाजपा सरकार ने प्रदेश में पुलिस की जो भर्ती चल रही है। उसमें कम से कम बीस प्रतिशत बालिकाएं भर्ती किये जाने की व्यवस्था की है। इससे बालिकाएं अपने पैरों पर स्वंय खड़ी होगी और समाज को सुरक्षा की गारंटी भी देगी। उन्होंने कहा कि बालिकाओं ने सफलता पूर्वक अपने ट्रेनिंग को पूरा किया है। आज बहुत सी बालिकाएं सुरक्षा के क्षेत्र मे आगे आकर उत्तर प्रदेश पुलिस के माध्यम से महिला सुरक्षा के साथ साथ समाज की सुरक्षा मे भी अपना योगदान दे रही है।

Exit mobile version