• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेवा का भाव अच्छा है अगर…. सीओ ऋषिका सिंह के वायरल वीडियो पर बोले अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
19/07/2025
in उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर, राजनीति
0
CO Rishika Singh

CO Rishika Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन की सेवा भावना की कई तस्वीरें सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार मुजफ्फरनगर की सीओ फुगाना ऋषिका सिंह (CO Rishika Singh) का एक वीडियो चर्चा में है। वीडियो में सीओ ऋषिका सिंह थके हुए कांवड़ियों के पैर दबाकर उनकी सेवा करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (AKhilesh Yadav) ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “सेवा का भाव अच्छा है अगर उसके पीछे का भाव अच्छा है।” सियासतदारों को उनकी यह टिप्पणी तंज लग रही है, हालांकि सपा मुखिया ने तंज और सराहना के बीच संतुलन रखने का पूरा प्रयास किया है, इस बात की भी चर्चा हो रही है।

सेवा का भाव अच्छा है अगर उसके पीछे का भाव अच्छा है। pic.twitter.com/SarHjnRZ8w

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 18, 2025

सीओ ऋषिका सिंह (CO Rishika Singh) को हाल ही में मुजफ्फरनगर जनपद फुगाना सर्किल का कार्यभार मिला है। वह अपनी डयूटी के साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार शिवभक्तों की सेवा में जुटी हुई हैं। वीडियो में वह कांवड़ शिविर में महिला कांवड़ियों और बच्चों के पैरों की मालिश करती नजर आती हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे पुलिस की मानवीय पहल बता रहे हैं, जबकि कुछ इस पर सवाल उठा रहे हैं। प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सीओ ऋषिका सिंह इस वीडियो के चलते कांवड़ यात्रा में चर्चा का केंद्र बन गई हैं।

मुजफ्फरनगर जनपद ही नहीं पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश की महिलाओंं में सीओ ऋषिका सिंह (CO Rishika Singh) खूब चर्चित हो रही हैं। महिलाएं उनकी कार्यकुशलता की कायल हो रही हैं। कांवड़ डयूटी मिलने पर जहां कई बार पुरुष पुलिसकर्मी भी परेशान हो जाते हैं, ऋषिका सिंह को पूरी तन्मयता और सेवा भाव से जुटे देख अन्य पुलिसकर्मी भी आगे आ रहे हैं।

Tags: Kanwar YatraRishika SinghsawanSawan 2025
Previous Post

तिरुपति देवस्थानम ने 4 गैर-हिंदू कर्मचारियों को हटाया, ये रहा कारण

Next Post

इकरा हसन से मुझे निकाह कबूल है कबूल है कबूल है…, करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
Ikra Hasan-Ygendra Rana

इकरा हसन से मुझे निकाह कबूल है कबूल है कबूल है..., करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड के नए सीएम के लिए निशंक ने सुझाया चन्द्रशेखर उपाध्याय का नाम

03/07/2021
सुशांत इंसाफ अमेरिका

भारत में ही नहीं अमेरिका में भी हो रही सुशांत को न्याय दिलाने की मांग

08/08/2020
DM Savin Bansal

जिलाधिकारी के प्रयासों से 14 Specially abled बालिकाओं को अब मिल गया उनका नया आशियाना

16/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version